दर्दनाक सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी कार ! 2 की मौत , 3 गंभीर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसा साहिया - क्वानू मोटर मार्ग पर कलेथा के पास हुआ , जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी ।शाम 5 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 5 बजे कार कलेथा के समीप पहुंची ही थी कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा । इसके बाद कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी ।ग्रामीणों और रेस्क्यू टीम ने बचाई जान
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया । सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची । संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया पहुंचाया गया , जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है ।मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं । मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है तथा उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है ।
देहरादून सड़क हादसा, साहिया क्वानू रोड हादसा, कलेथा कार दुर्घटना, उत्तराखंड सड़क दुर्घटना, देहरादून कार खाई में गिरी, Uttarakhand Hindi News, Dehradun Accident News, Uttarakhand Hindi Samachar, Road Accident Uttarakhand, Breaking News Uttarakhand