भंडाफोड़ : देह व्यापार , नशा और एक्स्ट्रा सर्विस का बड़ा खुलासा , 62 हिरासत में
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
2.20 लाख में बुक हुआ रिजॉर्ट , विजिटर रजिस्टर में नाम तक दर्ज नहीं किए गए , जीएम फरार
नैनीताल ( Nainital ) - जिले के रामनगर में पुलिस ने एक लग्जरी रिजॉर्ट में चल रही कथित हाई-प्रोफाइल पार्टी का बड़ा भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार , नशे और अन्य अवैध गतिविधियों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है । संयुक्त छापेमारी में 62 लोगों को हिरासत में लिया गया है । इनमें एक नाबालिग लड़की और एक किशोर भी शामिल हैं । कार्रवाई के बाद पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है , जबकि उसका जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार चल रहा है ।10 दिन पहले हुई थी डील , एक्स्ट्रा सर्विस की भी मांग
हर महिला के लिए तय थे 10 हजार रुपये
रजिस्टर में नाम नहीं , साक्ष्य मिटाने की कोशिश
पुलिस का दावा है कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर ने स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि पार्टी में आए लोगों और महिलाओं के नाम विजिटर रजिस्टर में दर्ज नहीं किए जाएं । पुलिस इसे साक्ष्य छिपाने और जांच प्रभावित करने की साजिश मान रही है । इसी आधार पर रिजॉर्ट को सील कर दिया गया ।मोबाइल , दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच
जीएम फरार , पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
रिजॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार है । उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं । साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस रिजॉर्ट में पहले भी इस तरह की कथित हाई-प्रोफाइल पार्टियां आयोजित होती रही हैं ।एसएसपी का सख्त संदेश
रामनगर रिजॉर्ट रेड, रामनगर हाई प्रोफाइल पार्टी, नैनीताल पुलिस कार्रवाई, देह व्यापार मामला रामनगर, रामनगर रिजॉर्ट सील, लखेंद्र चौधरी, राहुल गुप्ता सन्नी, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, नैनीताल ताजा खबर, रामनगर न्यूज, Anti Human Trafficking Unit Uttarakhand, Uttarakhand Hindi Samachar
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: