• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : आर्मी की वर्दी बेचने वाला गिरफ्तार ! पिथौरागढ़ में छापे के बाद बड़ा खुलासा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-06 10:40:54
Share Share Share

बड़ी खबर : आर्मी की वर्दी बेचने वाला गिरफ्तार ! पिथौरागढ़ में छापे के बाद बड़ा खुलासा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर एक्शन , कारोबारी गिरफ्तार… राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - उत्तराखंड में सेना की वर्दी की अवैध बिक्री के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आर्मी इंटेलिजेंस से मिली गोपनीय सूचना के बाद पुलिस ने कासनी क्षेत्र में छापेमारी कर सेना की यूनिफॉर्म के अवैध भंडारण और बिक्री के धंधे का पर्दाफाश किया । कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में सैन्य वर्दियां बरामद की गईं , जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया ।

आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना बनी कार्रवाई का आधार

पुलिस को आर्मी इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि पिथौरागढ़ के कासनी क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति के सेना की वर्दियां बेची जा रही हैं । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर दुकान की तलाशी ली । छापेमारी के दौरान दुकान से बड़ी संख्या में सेना की वर्दियां बरामद हुईं । मौके से दुकान संचालक हिमांशु गिरी निवासी कासनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई , जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

सिविल लोगों को बेची जा रही थी सेना की वर्दी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आम नागरिकों को भी आर्मी यूनिफॉर्म बेच रहा था । सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं कि कहीं इसका इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि में तो नहीं किया जा रहा था ।

BNS की इन धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 318(4) और धारा 349 के तहत मामला दर्ज कर लिया है । आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

देश की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं - पुलिस

पिथौरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । कानून तोड़ने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।

जानिए , क्या कहते हैं सुरक्षा जानकार ?

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सेना की वर्दी का गलत हाथों में पहुंचना गंभीर सुरक्षा चुनौती बन सकता है । ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई किसी संभावित खतरे को रोकने में अहम भूमिका निभाती है ।





पिथौरागढ़ न्यूज, Pithoragarh News, Army Uniform, आर्मी यूनिफॉर्म, सेना की वर्दी, अवैध बिक्री, आर्मी इंटेलिजेंस, पिथौरागढ़ पुलिस, कासनी पिथौरागढ़, हिमांशु गिरी, BNS 2023, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Uttarakhand News, Crime News Uttarakhand, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, सैन्य वर्दी बरामद, पुलिस छापेमारी, Breaking News Uttarakhand


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in