बड़ी खबर : चम्पावत कांग्रेस में 51 पदाधिकारियों की टीम घोषित ! जानिए किसकी हुई एंट्री ? सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
पूर्व जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल पर फिर भरोसा , संगठन में नए और पुराने चेहरों का तड़का ।
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आखिरकार चम्पावत जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से 4 जुलाई 2026 को जारी आदेश में चिराग फर्त्याल को जिला कांग्रेस कमेटी चम्पावत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । इसके साथ ही 51 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है , जिसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है । नई कार्यकारिणी सामने आते ही जिले की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है । कौन संगठन में मजबूत हुआ , किसे प्रमोशन मिला और कौन इस सूची से बाहर रह गया , इसे लेकर कांग्रेस के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक हलचल तेज हो गई है ।9 उपाध्यक्ष , 16 महासचिव और 20 सचिव... संगठन को मिला बड़ा ढांचा
प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है ।जानिए , किन लोगों को बनाया गया उपाध्यक्ष
* सुरेंद्र ढ़ेक
* सरदार देव
* केदार मेहरा
* पवन ढ़ेक
* कल्याण अधिकारी
* नारायण बोहरा
* अनंत शाह
* मुरलीधर जोशी
* नीरज वर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया ।
जानिए , कौन - कौन बने महासचिव
जिला कांग्रेस कमेटी में निर्मल तिवारी , निर्मल तड़ागी , नाथ बोहरा , धीरज नेगी , विनोद महरा , श्रीमन गुप्ता , विमल पांडे , संजय कुंवर , ललित कालाकोटी , दीपक रस्वाल , प्रमोद , तुषार वर्मा , मनोज सामंत , मनीष महर , सचिन महर और रंजीत अधिकारी को महासचिव बनाया गया है ।जानिए , कौन - कौन बने सचिव
नई कार्यकारिणी में सचिव पद पर भी बड़ी संख्या में नेताओं को शामिल किया गया है । इनमें नीरज पांडे , सागर मगर , विनोद ओली , पुष्कर कुमार , गौरव कनौजिया , प्रकाश आर्या , अभिषेक त्रागी, प्रशांत जोशी , इरशाद अंसारी , आशीष बिष्ट , अर्जुन धौनी , सम्राट कोहली , भुवन जोशी , गोविंद मेहता , उदय प्रताप धौनी , मनीष गड़कोटी , अंकित टम्टा , राजेश पांडे , दिनेश कुमार और हरीश राय शामिल हैं ।इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी
कार्यालय सचिव - शंकर बोहरा , प्रवक्ता - अशोक वर्मा एवं शैलेंद्र राय , सोशल मीडिया प्रभारी - रुपेश सक्सेना , प्रेस प्रभारी - लोकेश पांडे , कोषाध्यक्ष - कमल रस्वाल ।
चम्पावत कांग्रेस ने घोषित किए 18 विशेष आमंत्रित सदस्य
जिला कांग्रेस कमेटी चंपावत के जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 18 विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है । सूची में पूर्व मंत्री , पूर्व विधायक , पूर्व जिलाध्यक्ष , वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और महिला नेताओं को शामिल किया गया है । विशेष आमंत्रित सदस्यों में खुशाल सिंह अधिकारी ( विधायक लोहाघाट ) , महेंद्र सिंह मेहरा ( पूर्व कैबिनेट मंत्री ) , हेमेश खर्कवाल ( पूर्व विधायक ) , निर्मला गहतोड़ी , ओमकार बोहरा , पूरन कठायत ( पूर्व जिलाध्यक्ष ) , भगीरथ भट्ट , आनंद धौनी , नवीन जोशी , भगवान महरा , नवीन मुरारी , आशा टम्टा , सुमन महरा , डॉ. महेश टेक , पुष्पा बोहरा , सुशील बोहरा , विमला सजवान , मनोहर सिंह ढ़ेक शामिल हैं । जिला अध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ।सूची जारी होते ही , राजनीतिक
सूची जारी होने के साथ ही कांग्रेस के भीतर राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है । राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने चम्पावत में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है । अब सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या यह नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर पाएगी ? नई कार्यकारिणी के गठन के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चम्पावत कांग्रेस की यह नई टीम जनता के बीच कितनी सक्रियता दिखाती है और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से कैसे निपटती है ।
समीकरणों की चर्चा तेज
Champawat Congress New Executive 2026: चंपावत कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, चिराग फर्त्याल बने जिलाध्यक्ष, देखें 51 पदाधिकारियों की पूरी सूची
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: