चम्पावत : कांग्रेस संगठन में जिला सचिव बनने पर आशीष बिष्ट ने जताया आभार , पाटी में कार्यकर्ताओं में खुशी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी चंपावत की नई कार्यकारिणी में आशीष बिष्ट को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है । आशीष बिष्ट ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व , प्रदेश अध्यक्ष , जिला कांग्रेस अध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा , ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे । उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान भी किया । आशीष बिष्ट ने कहा कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे । इधर , पाटी क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशीष बिष्ट को जिला सचिव बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की । कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: