भारी बारिश का अलर्ट ! चम्पावत में बंद रहेंगे सभी स्कूल , प्रशासन ने जारी किए आदेश
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है । 09 जुलाई 2026 (गुरुवार) को जनपद चम्पावत के कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय , अशासकीय , सहायता प्राप्त , मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है । आदेश के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताई गई है । खराब मौसम के चलते छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं । यदि आपका बच्चा चम्पावत जिले के किसी स्कूल में पढ़ता है , तो 09 जुलाई को स्कूल न भेजें ।
Champawat School Holiday, Champawat Rain Alert, Uttarakhand Weather Alert, Heavy Rain Uttarakhand, School Closed Champawat, Champawat News, Uttarakhand School Holiday, IMD Rain Alert, Rain Holiday News, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: