• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 12-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-09 21:09:42
Share Share Share

बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एवं हास्य कलाकार राजपाल यादव गुरुवार को अचानक उत्तराखंड के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे । उनके आगमन की खबर सोशल मीडिया पर फैलते ही मंदिर परिसर और भैरव मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । ये खबर आप उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं । लोगों ने अभिनेता के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाईं और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच की विशेष पूजा

Advertisement
दोपहर करीब तीन बजे धाम पहुंचे राजपाल यादव ने मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश पांडेय के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की । करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहकर उन्होंने मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की ।

चुनरी ओढ़ाकर किया गया सम्मान

Advertisement
पूजा के बाद पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी , ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने अभिनेता का तिलक लगाकर स्वागत किया । उन्हें मां पूर्णागिरि की चुनरी।, चित्र और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया ।

राजपाल यादव बोले- यह धाम अलौकिक ऊर्जा का केंद्र

Advertisement
राजपाल यादव ने कहा कि मां पूर्णागिरि के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है । उन्होंने कहा कि यह सिद्धपीठ केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिकी को भी मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है । उन्होंने धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्राकृतिक सुंदरता की भी खुलकर सराहना की ।

प्रशंसकों से घिरे अभिनेता

Advertisement
राजपाल यादव के पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मंदिर पहुंच गए । अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों का मुस्कुराते हुए अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ यादगार तस्वीरें खिंचवाईं ।

ये मुख्य लोग रहे मौजूद

Advertisement
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी सहित पंडित चंद्रशेखर पांडेय , मनोज पांडेय , पंकज पांडेय , डॉ. हरीश पांडेय , मनोज तिवारी , बिशन दत्त भट्ट सहित मंदिर समिति के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे ।





राजपाल यादव, मां पूर्णागिरि धाम, Champawat News, Purnagiri Temple, Rajpal Yadav Uttarakhand, Rajpal Yadav Purnagiri Visit, पूर्णागिरि मंदिर, चम्पावत समाचार, उत्तराखंड हिंदी समाचार, बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, Uttarakhand News


Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in