बाप नंबरी , बेटा 10 नंबरी ! एक के पास 3.75 ग्राम , दूसरे के पास 3.79 ग्राम स्मैक
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
खटीमा में 7.54 ग्राम स्मैक के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार , सीधे भेजे गए जेल ।
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत खटीमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने 7.54 ग्राम स्मैक के साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । पिता-पुत्र के एक साथ नशे के कारोबार में पकड़े जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है ।संदिग्ध हरकत देख पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल अपनी टीम के साथ नगर में गश्त कर रहे थे । इसी दौरान खकरा नाले के पास दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए । पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे , लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया ।तलाशी में बरामद हुई 7.54 ग्राम स्मैक
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहम्मद हनीफ निवासी आजाद नगर , लाइन नंबर-12 , बनफूलपुरा , हल्द्वानी तथा उसके पुत्र अमान के रूप में बताई । तलाशी के दौरान मोहम्मद हनीफ के पास से 3.75 ग्राम और अमान के पास से 3.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कुल 7.54 ग्राम स्मैक मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया ।एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज , भेजे गए जेल
कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । न्यायालय में पेशी के बाद अदालत के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।
Khatima Smack News, Khatima Police, Father Son Arrested, Smack Recovery Khatima, NDPS Act Uttarakhand, Uttarakhand Crime News, Khatima Drug News, ऑपरेशन प्रहार, खटीमा स्मैक बरामद, पिता पुत्र गिरफ्तार, उत्तराखंड हिंदी समाचार