वायरल वीडियो के पीछे छिपा था खौफनाक राज ! दो आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
सोशल मीडिया विवाद के बाद वारदात , पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सोशल मीडिया से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है । एक युवती ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को हटाने के नाम पर तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है , जबकि मामले की जांच जारी है ।इंफ्लुएंसर से मिलने गई थी युवती
पुलिस के अनुसार , 19 वर्षीय युवती एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की प्रशंसक थी और करीब एक वर्ष पहले उससे मिलने खटीमा स्थित उसके घर गई थी । वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ , जिसका वीडियो बना लिया गया और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया ।वीडियो हटाने के बहाने लगाया गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप है कि वायरल वीडियो हटाने के बहाने तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।दो आरोपी गिरफ्तार , जांच जारी
एसआई बबीता टम्टा ने बताया कि मामले में आरोपी ललित सिंह और अनुराग गड़कोटी उर्फ सम को गिरफ्तार कर लिया गया है । तीसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है । पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है ।
Pithoragarh News, Pithoragarh Crime News, Uttarakhand Crime, सोशल मीडिया वायरल वीडियो, युवती से दुष्कर्म, पिथौरागढ़ पुलिस, खटीमा न्यूज, वायरल वीडियो मामला, Uttarakhand Hindi Samachar, उत्तराखंड हिंदी समाचार