• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : क्या बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में अकेला नहीं था आरोपी ? SIT की जांच में बड़ा संकेत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-13 16:32:47
Share Share Share

बिग ब्रेकिंग : क्या बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में अकेला नहीं था आरोपी ? SIT की जांच में बड़ा संकेत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा एक्शन ! BKTC का निलंबित PA गिरफ्तार , CCTV ने खोले चौंकाने वाले राज ।
मोबाइल के नीचे छिपाकर ले जाता था चढ़ावा ! CCTV फुटेज बनी सबसे बड़ा सबूत , 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब होने से बढ़ा सस्पेंस ।
देहरादून ( Dehradun ) - बदरीनाथ धाम के बहुचर्चित चढ़ावा चोरी प्रकरण में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया । चमोली पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के निलंबित वैयक्तिक सहायक (PA) प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया है । रविवार देर रात देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास से हिरासत में लेने के बाद लंबी पूछताछ हुई और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर औपचारिक गिरफ्तारी कर ली गई ।

CCTV में कैद हुई पूरी करतूत

एसआईटी जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने मामले को पूरी तरह पलट दिया । पुलिस के मुताबिक , 2 जुलाई की रिकॉर्डिंग में प्रमोद नौटियाल कई बार गणना कक्ष से चढ़ावे की धनराशि और अन्य भेंट सामग्री को मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर और जेब में रखकर बाहर ले जाते दिखाई दिए हैं ।

500 के नोट , सोने-चांदी के सिक्के , शालिग्राम और केसर भी गायब

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर ₹500 के नोट , सोने-चांदी के सिक्कों के पैकेट , शालिग्राम शिला और केसर के पैकेट भी कथित रूप से अपने कब्जे में लिए । विभागीय जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा ।

8 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा

बीकेटीसी के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की तहरीर पर 8 जुलाई 2026 को कोतवाली बदरीनाथ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 और 316(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । इसके बाद एसपी चमोली के निर्देशन में एसआईटी गठित कर जांच तेज कर दी गई ।

32 दिन की CCTV रिकॉर्डिंग गायब , जांच में नया ट्विस्ट

मामले का सबसे रहस्यमयी पहलू यह है कि जहां 45 दिन की रिकॉर्डिंग उपलब्ध होनी चाहिए थी , वहां केवल 15 दिन का फुटेज मिला । करीब 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब होने से जांच और गहरी हो गई है । एसआईटी यह पता लगाने में जुटी है कि रिकॉर्डिंग तकनीकी कारणों से डिलीट हुई या जानबूझकर हटाई गई ।

चार और कर्मचारियों पर SIT की नजर

सूत्रों के मुताबिक , एसआईटी मंदिर समिति के चार अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है । इनमें सीसीटीवी निगरानी से जुड़े कर्मचारी , एक अधिकारी , सहायक लेखाकार और अन्य संबंधित कार्मिक शामिल हैं । जांच टीम चढ़ावे की गिनती , रिकॉर्ड संधारण और सीसीटीवी व्यवस्था के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ।

आगे हो सकते हैं बड़े खुलासे

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है । पुलिस का कहना है कि गवाहों के बयान , सीसीटीवी फुटेज , वित्तीय दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है । माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं ।






बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी, BKTC PA गिरफ्तार, प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, बदरीनाथ न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Badrinath Donation Theft, Chamoli SIT, BKTC News, Uttarakhand News Today, बदरीनाथ मंदिर, चढ़ावा चोरी मामला, CCTV फुटेज, उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in