• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

शर्मनाक : उत्तराखंड में नाबालिग के साथ गैंगरेप , जान से मारने का भी प्रयास किया - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-14 12:41:53
Share Share Share

शर्मनाक : उत्तराखंड में नाबालिग के साथ गैंगरेप , जान से मारने का भी प्रयास किया


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - धर्मनगरी के पथरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है । इस मामले में अब पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

दुष्कर्म के बाद जान से मारने का प्रयास

आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी को जान से मारने की भी कोशिश की , लेकिन किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से बचकर निकल आई । घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार , पीड़िता लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है । रविवार रात वह अपने परिचित मित्र के साथ बाइक पर काठा-फूलगढ़ गांव की ओर जा रही थी । गांव से कुछ दूरी पर खेतों में सात-आठ युवकों ने उनका पीछा किया और दोनों को घेर लिया । आरोपियों ने पहले युवक की बुरी तरह पिटाई की और उसे भागने पर मजबूर कर दिया । इसके बाद उन्होंने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की , अश्लील हरकतें कीं और उसे पास के खेत में ले गए । वहां एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया । पीड़िता के अनुसार , सभी आरोपी नशे में धुत थे और बाकी युवक भी दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहे थे । दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने किशोरी को पूरी रात कैद में रखकर मारने की योजना बनाई ।

मौका मिलते ही जान बचाकर भागी किशोरी

जानकारी के मुताबिक , दुष्कर्म के बाद जब उसे मारने की योजना बन रही थी , तब मौका मिलते ही किशोरी नग्न अवस्था में खेतों के रास्ते भाग निकली और पास के एक घर में छिप गई । वहां मौजूद महिला ने उसे कपड़े दिए और मदद की ।

रातभर घर नहीं लौटी किशोरी

किशोरी रातभर घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकले । सुबह किशोरी मिली तो उसने पूरे परिवार को अपनी आपबीती सुनाई । परिजनों ने तुरंत पथरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई ।
मिली जानकारी के अनुसार ,पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
किशोरी का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द गिरफ्तारी का भरोसा जताया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in