बागेश्वर में कार पर अचानक टूटा विशाल पेड़ , सड़क पर मची अफरा-तफरी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के रवाईखाल - गरुड़ रोड पर एक विशाल सूखा चीड़ का पेड़ अचानक सड़क पर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया । पेड़ की एक बड़ी टहनी सड़क किनारे खड़ी एक कार पर भी गिर गई , जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया । हालांकि , घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर सर्विस
फायर स्टेशन बागेश्वर को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिलने पर स्टेशन इंचार्ज एलएफएम त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई । मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि विशाल सूखा चीड़ का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरा हुआ था , जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी ।वुडन कटर से काटकर हटाया पेड़ , यातायात हुआ बहाल
रेस्क्यू टीम ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सुरक्षित सड़क से हटाया । करीब 30 मिनट तक चले अभियान के बाद अवरुद्ध मार्ग को पूरी तरह खोल दिया गया और यातायात सामान्य कराया गया ।कार को नुकसान , चालक सुरक्षित
घटना के दौरान पेड़ की टहनी यूके-25 बीएच-6776 आर , नंबर की सफेद कार पर गिर गई , जिससे कार का शीशा टूट गया । वाहन बसंत कुमार पुत्र नारायण राम का बताया गया है । राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ ।
# Bageshwar News, Garud Road News, Raiwakhal Garud Road, Pine Tree Fell on Road, Fire Service Bageshwar, Uttarakhand Hindi Samachar, बागेश्वर समाचार, गरुड़ रोड, चीड़ का पेड़ गिरा, फायर सर्विस रेस्क्यू, उत्तराखंड सड़क हादसा, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: