पिथौरागढ़ : पेट दर्द की शिकायत के बाद मूक - बधिर नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने का मामला , इशारों - इशारों में बताई आरोपी की पहचान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
स्वास्थ्य जांच के दौरान सामने आया मामला , काउंसलिंग के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले के धारचूला क्षेत्र में एक नाबालिग मूक-बधिर छात्रा के गर्भवती पाए जाने का मामला सामने आया है । स्वास्थ्य जांच के दौरान स्थिति स्पष्ट होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई । मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची थी छात्रा
पुलिस के अनुसार , छात्रा को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे । चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली । इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने नियमानुसार पुलिस को सूचना दी ।काउंसलिंग के दौरान सामने आए अहम तथ्य
पुलिस ने विशेषज्ञों की सहायता से छात्रा की काउंसलिंग कराई । काउंसलिंग के दौरान मूक - बधिर छात्रा ने इशारों - इशारों में आपबीती बयां की । उसने बताया कि , एक 19 - 20 साल का युवक उसे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुला ले गया था । आरोप है कि , उसने दरवाजा बंद कर जबरन शारीरिक संबंध बनाएं और ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी । मूक - बधिर छात्रा से मिले बयान के आधार पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया । जांच एजेंसियां अब पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही हैं ।नवजात को जन्म देने के बाद घर लौटी छात्रा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार , छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया । अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन छात्रा और नवजात को अपने साथ घर ले गए । दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है ।आरोपी की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि मामले में पॉक्सो अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है । अधिकारियों ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
धारचूला समाचार, पिथौरागढ़ समाचार, उत्तराखंड समाचार, धारचूला पुलिस, पिथौरागढ़ पुलिस, पॉक्सो केस उत्तराखंड, नाबालिग छात्रा मामला, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, Dharchula News, Pithoragarh News, Uttarakhand Hindi Samachar