मिसाल : जन्मदिन पर दिखी इंसानियत की मिसाल ! सुभाष बगौली ने आश्रम पहुंचकर बांटी खुशियां
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
केक और जश्न से अलग सेवा का रास्ता चुना , कुष्ठ आश्रम और निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र में फल वितरित कर दिया मानवता का संदेश ।
उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - जन्मदिन को सिर्फ जश्न तक सीमित न रखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सलाहकार सुभाष बगौली ने सेवा और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की , जिसकी हर ओर सराहना हो रही है । उन्होंने खटीमा स्थित कुष्ठ मानव सेवा समिति (कुष्ठ आश्रम) , लोहियापुल तथा प्रयाग निःशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र, नौगवां ठग्गू पहुंचकर वहां रह रहे लोगों के बीच फल वितरित किए और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया ।सेवा के साथ मनाया जन्मदिन , बांटी खुशियां
सुभाष बगौली ने आश्रम और प्रशिक्षण केन्द्र में मौजूद लोगों का कुशलक्षेम जाना , उनसे आत्मीय संवाद किया और अपने जन्मदिन की खुशियां उनके साथ साझा कीं । इस दौरान पूरा माहौल अपनत्व और आत्मीयता से भर गया ।खुशी तभी सार्थक , जब जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान आए - सुभाष बगौली
इस अवसर पर सुभाष बगौली ने कहा कि जीवन के विशेष अवसर तभी वास्तव में सार्थक होते हैं , जब उनकी खुशी समाज के उन लोगों के साथ साझा की जाए , जिन्हें स्नेह , सहयोग और अपनत्व की सबसे अधिक आवश्यकता होती है । उनका यह संदेश वहां मौजूद लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बना ।लोगों ने दी शुभकामनाएं , सेवा भावना की हुई सराहना
आश्रम एवं प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित लोगों ने सुभाष बगौली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ , सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की । जन्मदिन पर किया गया यह सेवा कार्य मानवता , संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया ।
Subhash Bagoli Birthday News, Uttarakhand Tourism Development Board, Subhash Bagoli Khatima, Khatima Kushth Ashram, Udham Singh Nagar News, Social Service News Uttarakhand, Uttarakhand Hindi Samachar, सुभाष बगौली जन्मदिन, खटीमा कुष्ठ आश्रम, उधम सिंह नगर समाचार, उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, सामाजिक सेवा उत्तराखंड, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: