• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home पर्यावरण / प्रकृति

हरेला : चम्पावत में हरियाली का संकल्प , जिला न्यायालय से लेकर भिंगराड़ा रेंज तक चला वृहद वृक्षारोपण अभियान - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-16 16:42:09
Share Share Share

हरेला : चम्पावत में हरियाली का संकल्प , जिला न्यायालय से लेकर भिंगराड़ा रेंज तक चला वृहद वृक्षारोपण अभियान


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिलेभर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया । जिला न्यायालय परिसर और भिंगराड़ा वन रेंज में न्यायिक अधिकारियों , वन विभाग , जनप्रतिनिधियों , महिला समूहों और स्थानीय लोगों ने मिलकर पौधारोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया ।

जिला जज ने दिया संरक्षण का संदेश

जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुज कुमार संगल ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं , बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी सभी की जिम्मेदारी है । उन्होंने जन्मदिन और अन्य मांगलिक अवसरों पर भी पौधारोपण करने की अपील भी की । कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रश्मि गोयल, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) विशाल गोयल सहित जिला बार संघ के अधिवक्तागण, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी और पैरा लीगल वालंटियर्स (PLV) मौजूद रहे । सभी ने हरियाली बढ़ाने और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया ।

भिंगराड़ा रेंज में जनभागीदारी के साथ पौधारोपण

भिंगराड़ा वन रेंज में वन विभाग ने महिला समूहों , वन पंचायतों और ग्रामीणों के सहयोग से फलदार , चारा एवं अन्य उपयोगी पौधों का रोपण कराया । इस दौरान स्थानीय लोगों को नि:शुल्क पौधों का वितरण भी किया गया और हरित पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया । कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी हिमालय सिंह टोलिया सहित वन दरोगा नीरज बिष्ट , वन दरोगा नरेश सिंह नेगी , वन बीट अधिकारी बलदेव जोशी , वन बीट अधिकारी केशव दत्त जोशी , ईश्वरी दत्त , देवकीनंदन भट्ट , गड्यूदा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीश नाथ और ग्रामीण मौजूद रहे ।





Champawat News, Harela Festival 2026, Tree Plantation Champawat, Bhingrada Forest Range, District Court Champawat, Harela Uttarakhand, Environmental Protection, Van Vibhag Champawat, वृक्षारोपण अभियान, हरेला पर्व, चम्पावत समाचार, भिंगराड़ा रेंज, वन विभाग चम्पावत, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    ब्रेकिंग : चम्पावत में 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद ,

    ब्रेकिंग : अगले 24 घंटे पड़ सकते हैं भारी ! 6 जिले अलर्ट पर , लोहाघाट-पुरोला सहित तमाम स्थानों पर खतरे की घंटी ,

    भारी बारिश का अलर्ट ! चम्पावत में बंद रहेंगे सभी स्कूल , प्रशासन ने जारी किए आदेश ,

    चम्पावत में हरियाली का महाअभियान , भिंगराड़ा वन रेंज में वन महोत्सव सप्ताह के तहत हुआ पौधरोपण ,

    चम्पावत : मूसलाधार बारिश से अमोड़ी-छतकोट सड़क कई जगह ध्वस्त , NH-09 भी बंद , जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा ,

    उत्तराखंड : जलते जंगल , सहमे गांव ... एक बार फिर जंगल आग की चपेट में ,

    हड़कंप : चम्पावत के देवीधुरा क्षेत्र के एक घर में घुसा सांपों का जोड़ा , मचा हड़कंप ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा वन विभाग का जंगलों को आग से बचाने के लिए पिरूल संग्रह अभियान जारी ,

    चम्पावत : जिले में वनाग्नि ने बढ़ाई टेंशन ! दमा मरीजों और बुजुर्गों के लिए खतरे की घंटी ,

    ब्रेकिंग : चम्पावत में हीटवेव का कहर ! बच्चों की सेहत पर मंडराया खतरा , DM ने बदल दिए स्कूलों के टाइम ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in