• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : पिथौरागढ़ से उठी आवाज , सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं का एकदिवसीय उपवास - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-17 11:31:52
Share Share Share

बड़ी खबर : पिथौरागढ़ से उठी आवाज , सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं का एकदिवसीय उपवास


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में अब उत्तराखंड के युवा भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं । गुरुवार को पिथौरागढ़ के गांधी चौक में युवाओं ने एकदिवसीय उपवास रखकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया ।

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कार्यक्रम का नेतृत्व पार्षद सुशील खत्री ने किया । उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक पिछले 19 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं , लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही । उनका आरोप है कि यह मुद्दा देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है और सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए ।

युवाओं ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि यदि जल्द ही सोनम वांगचुक की मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया , तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा । प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग भी उठाई ।

समर्थन में कई युवा रहे मौजूद

उपवास कार्यक्रम में नरेंद्र ग्वाल , विनय कुमार , जनार्दन पंत , राहुल , उमेश , अमित , दीप पाण्डेय , हिमांशी , योगेश खर्कवाल , संजय और वीरेंद्र भंडारी सहित कई युवाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया ।





Sonam Wangchuk News, Sonam Wangchuk Hunger Strike, Sonam Wangchuk Protest, NEET Paper Leak News, Pithoragarh News, Uttarakhand News, Youth Protest Uttarakhand, Jantar Mantar Protest, Education News India, उत्तराखंड हिंदी समाचार, पिथौरागढ़ समाचार, सोनम वांगचुक अनशन, नीट पेपर लीक, जंतर मंतर आंदोलन, उत्तराखंड न्यूज


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in