• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बंदरों के आतंक पर एक्शन ! वन विभाग ने शुरू किया बंदर पकड़ो अभियान - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-17 13:31:12
Share Share Share

बंदरों के आतंक पर एक्शन ! वन विभाग ने शुरू किया बंदर पकड़ो अभियान


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तरकाशी से बालकराम नौटियाल की रिपोर्ट
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - लंबे समय से बंदरों और जंगली सूअरों के आतंक से परेशान किसानों और बागवानों को आखिरकार बड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई है । ग्राम पंचायत चमियारी में ग्रामीणों की आवाज आखिरकार वन विभाग तक पहुंची और अब बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है । इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है ।

ग्रामीणों ने उठाई थी आवाज

ग्राम पंचायत चमियारी में पूर्व जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी इंद्रमणि नौटियाल की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों , सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई थी । बैठक में बंदरों और जंगली सूअरों द्वारा फसलों को हो रहे भारी नुकसान पर गंभीर चर्चा हुई । बैठक में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ कराने और बंदरों पर नियंत्रण की मांग को लेकर प्रस्ताव तैयार कर प्रभागीय एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी को भेजा गया ।

वन विभाग ने दिखाई तत्परता , शुरू हुआ बंदर पकड़ने का अभियान

ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया । अभियान की शुरुआत के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रमणि नौटियाल , ग्राम प्रधान चमियारी , सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नौटियाल , वन दरोगा रामलाल , वनरक्षक राजेश नौटियाल , वनरक्षक भीम सिंह चौहान , सुरेश भंडारी तथा अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे ।

किसानों और बागवानों ने ली राहत की सांस

बंदरों के बढ़ते आतंक से खेती और बागवानी को लगातार नुकसान पहुंच रहा था । कार्रवाई शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि अब फसलों को होने वाला नुकसान काफी हद तक कम होगा ।

इंद्रमणि नौटियाल और ग्रामीणों की पहल बनी मिसाल

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते यह पहल नहीं होती तो फसलों को भारी नुकसान झेलना पड़ता । स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और इंद्रमणि नौटियाल के प्रयासों के बाद वन विभाग की सक्रियता ने किसानों और बागवानों को बड़ी राहत दिलाने का काम किया है ।





उत्तरकाशी समाचार, चमियारी गांव, बंदरों का आतंक, वन विभाग कार्रवाई, बंदर पकड़ने का अभियान, इंद्रमणि नौटियाल, किसानों को राहत, जंगली सूअर से फसल नुकसान, उत्तराखंड हिंदी समाचार, उत्तरकाशी किसान समाचार, फसल सुरक्षा, वन विभाग उत्तरकाशी, Uttarkashi News, Monkey Menace Uttarakhand


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in