• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

हत्या : चम्पावत के पाटी ब्लॉक के युवक का कनेक्शन बागेश्वर के सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़ा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-18 13:26:25
Share Share Share

हत्या : चम्पावत के पाटी ब्लॉक के युवक का कनेक्शन बागेश्वर के सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़ा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बागेश्वर ( Bageshwar ) - उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है । राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की स्कूल जाते समय बीच रास्ते चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई । इस सनसनीखेज हत्याकांड का आरोप विद्यालय के ही एक बाबू पर लगा है । घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है , जबकि शिक्षक समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है ।

रास्ते में घात लगाकर किया ताबड़तोड़ हमला

मिली जानकारी के अनुसार , राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के 55 वर्षीय प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह विद्यालय के लिए निकले थे । आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विद्यालय के बाबू नवल किशोर सोराडी ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और आसपास अफरा-तफरी मच गई ।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुझ गई जिंदगी

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे , लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया । प्रधानाचार्य की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में शिक्षकों , परिचितों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।

शिक्षक समाज में भारी आक्रोश , आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

इस दर्दनाक घटना से पूरे शिक्षक समाज में शोक और गुस्से का माहौल है । शिक्षकों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है । लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के बीच इस तरह की खूनी वारदात बेहद चिंताजनक है ।

पुलिस ने संभाला मोर्चा , आरोपी की तलाश तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।

चम्पावत का रहने वाला बताया जा रहा आरोपी

उत्तराखंड हिंदी समाचार से दूरभाष पर हुई वार्ता में जिरौली के थानाध्यक्ष मनवर सिंह बिष्ट ने बताया - हत्या का आरोपी बाबू नवल किशोर सोराडी चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड मुख्यालय के निकटवर्ती एक गांव का निवासी है । हालांकि , पुलिस अभी मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है । पुलिस जांच जारी है , हत्या के कारण और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी ।





Bageshwar Principal Murder, Bhatkola School Principal Murder, Principal Dayanand Tamta, Bageshwar Crime News, Uttarakhand Crime News, Government Inter College Bhatkola, Principal Stabbed to Death, Uttarakhand Hindi Samachar, Bageshwar Breaking News, Champawat News, School Principal Murder Case, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्या, दयानंद टम्टा, भटकोला स्कूल हत्या, चाकू मारकर हत्या, बागेश्वर ब्रेकिंग न्यूज़.


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in