हत्या : चम्पावत के पाटी ब्लॉक का नाम फिर सुर्खियों में... बागेश्वर के चर्चित हत्याकांड में बड़ी गिरफ्तारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
संवाद सहयोगी , बागेश्वर
स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य की हत्या का आरोपी दबोचा , चाकू भी बरामद , पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला में प्रभारी प्रधानाचार्य की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर ली है । वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी को गिरफ्तार कर लिया । आप ये खबर - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं । पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है । इस सनसनीखेज घटना ने पूरे शिक्षा विभाग और इलाके में हड़कंप मचा दिया है ।हत्या के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन , आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार , शनिवार सुबह पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के समीप प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया । गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया , जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । आप ये खबर - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी । मुखबिर की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के नेतृत्व में गठित टीम ने करालागांव यात्री शेड , बागेश्वर रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद
पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास तलाशी अभियान चलाया गया । इसी दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया । आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है । शिक्षक की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
थानाध्यक्ष मनवर सिंह बिष्ट ने बताया - इस मामले में विद्यालय के शिक्षक गोकुल चंद्र की तहरीर पर झिरौली थाने में एफआईआर संख्या-10/2026 दर्ज की गई है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है । फॉरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा फॉरेंसिक टीम और बागेश्वर फॉरेंसिक यूनिट ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया । पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें । चम्पावत का रहने वाला है गिरफ्तार कर्मचारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नवल किशोर सोराड़ी (44) पुत्र बाला दत्त सोराड़ी मूल रूप से ग्राम गूम , थाना पाटी , जनपद चम्पावत का निवासी है । वह वर्तमान में जीआईसी भटखोला में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात था । आप ये खबर - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं ।पुलिस हर पहलू की कर रही है गहन जांच
झिरौली थानाध्यक्ष मनवर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । उससे पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा । पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ।
Bageshwar News, Bageshwar Murder Case, GIC Bhatkhola News, Principal Murder Bageshwar, Dayanand Tamta Murder, Naval Kishore Soradi Arrest, Uttarakhand Crime News, Bageshwar Police, Champawat News, Uttarakhand Hindi Samachar, जीआईसी भटखोला, बागेश्वर हत्या मामला, प्रभारी प्रधानाचार्य की हत्या, नवल किशोर सोराड़ी गिरफ्तार, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, बागेश्वर पुलिस, चम्पावत निवासी आरोपी, स्कूल में हत्या, ताजा उत्तराखंड समाचार