बागेश्वर में प्रधानाचार्य हत्याकांड : चम्पावत के पाटी थाना क्षेत्र निवासी आरोपी नवल सोराड़ी को कोर्ट से बड़ा झटका
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
प्रभारी प्रधानाचार्य की हत्या का आरोपी क्लर्क 14 दिन की न्यायिक हिरासत में , अल्मोड़ा जेल भेजा गया ।
बागेश्वर ( Bageshwar ) - राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया । न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जिला कारागार भेज दिया गया है । पुलिस अब मामले की विवेचना को आगे बढ़ा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद जांच को और गति मिलने की उम्मीद है ।कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचाया गया आरोपी
हत्या के आरोपी नवल किशोर सोराड़ी , निवासी ग्राम गूम , थाना पाटी , जिला चम्पावत , को शनिवार सुबह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल लाया गया । आरोपी के मेडिकल की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी । स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को मुख्य प्रवेश द्वार के बजाय दूसरे रास्ते से अस्पताल के भीतर ले जाकर मेडिकल कराया और तुरंत न्यायालय के लिए रवाना कर दिया ।न्यायालय के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत
मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया , जिसके बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया ।पुलिस जांच के साथ विभागीय जांच भी शुरू
हत्या की इस सनसनीखेज घटना के बाद शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है । राइंका भटखोला में तैनात आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है । एक शिक्षक की ओर से दी गई सूचना के आधार पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेज दी है ।निलंबन की संस्तुति , विभागीय कार्रवाई पर टिकी निगाहें
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है । साथ ही आरोपी कर्मचारी के निलंबन की संस्तुति भी की गई है । अब विभागीय स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है , इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं । वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपी कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त करने और सरकारी कर्मचारी नियमावली के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है ।पुलिस बोली - पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद जांच होगी और मजबूत
पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा ने बताया कि आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया , जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया । उन्होंने कहा कि अब मामले की विस्तृत विवेचना की जाएगी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को और मजबूती मिलेगी तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
Bageshwar Murder Case, Bhatkhola School Murder, Principal Murder Bageshwar, Naval Kishore Soradi, Champawat Pati News, Almora Jail, Bageshwar Crime News, Uttarakhand Crime News, Rajkiya Inter College Bhatkhola, Bageshwar Latest News, उत्तराखंड हिंदी समाचार, बागेश्वर हत्याकांड, भटखोला स्कूल हत्या, चम्पावत पाटी समाचार, नवल किशोर सोराड़ी, अल्मोड़ा जेल, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, प्रभारी प्रधानाचार्य हत्या।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: