• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Saturday, 31-October-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : शिवालय के पास नदी में बहा 7 वर्षीय मासूम , मां के सामने हुआ दर्दनाक हादसा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-20 14:55:08
Share Share Share

दर्दनाक : शिवालय के पास नदी में बहा 7 वर्षीय मासूम , मां के सामने हुआ दर्दनाक हादसा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

सरयू नदी ने छीनी मासूम की मुस्कान , कपकोट में सात वर्षीय बालक बहा , परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ ।
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के कपकोट क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है । सोमवार को शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी में एक सात वर्षीय बालक के बह जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । ये खबर आप - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं । घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है , वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम बालक की तलाश में जुटी हुई है ।

मां के साथ पानी भरने गया था मासूम

Advertisement
जानकारी के अनुसार , सात वर्षीय राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ सरयू नदी से पानी भरने गया था । इसी दौरान पानी भरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया । ये खबर आप - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं । देखते ही देखते मासूम तेज बहाव में जा गिरा और नदी की धारा उसे अपने साथ बहाकर ले गई ।

प्रत्यक्षदर्शी ने लगाई नदी में छलांग

Advertisement
घटना के समय मौके पर मौजूद रोशन गड़िया ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत नदी में छलांग लगाई और बच्चे को बचाने का प्रयास किया । उन्होंने करीब 50 मीटर तक बहाव के साथ बच्चे की तलाश की , लेकिन नदी की तेज धारा के कारण वह राकेश तक नहीं पहुंच सके ।

कक्षा दो का छात्र था राकेश

Advertisement
परिजनों के अनुसार , राकेश कक्षा दो का छात्र था । उसके पिता नारायण सिंह निजी नौकरी करते हैं । परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का निवासी है , लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए कपकोट में किराये के मकान में रह रहा है । परिवार में राकेश से बड़ी एक बहन भी है । इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ।

पुलिस और प्रशासन ने शुरू किया खोज अभियान

Advertisement
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई । नदी में बह गए बालक की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है । स्थानीय लोग भी प्रशासन के साथ मिलकर खोज अभियान में सहयोग कर रहे हैं । घटना के बाद कपकोट और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा उपाय बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ।





Bageshwar News, Kapkot News, Saryu River Incident, Kapkot Child Missing, Bageshwar Hindi News, Uttarakhand Hindi Samachar, सरयू नदी हादसा, कपकोट समाचार, बागेश्वर समाचार, बच्चे के बहने की घटना, उत्तराखंड ताजा खबर, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad

Other Related posts

    हेलीकॉप्टर हादसा : बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी पर क्रैश , सभी 6 सवारों की दर्दनाक मौत ,

    कुमाऊं में हादसा ! सरयू नदी में डूबा 16 साल का हर्षित , घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग ,

    अजब - गजब चम्पावत : सोशल मीडिया बना सरकारी तंत्र का अलार्म ! चम्पावत में वीडियो वायरल होने पर ही क्यों होती है हलचल ? ,

    चम्पावत : परीक्षा केंद्रों का बड़ा फैसला ! बिनवालगांव में पहली बार बनेगा सेंटर , 26 किमी की दौड़ से मिलेगी मुक्ति ,

    बड़ी खबर : करवा चौथ से पहले गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से झटका ,

    चम्पावत : पाटी बाजार में तेज रफ्तार बाइकर्स की खैर नहीं ! थानाध्यक्ष बेलवाल की सख्ती से सुधरने लगी यातायात व्यवस्था ,

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक , मृदा स्वास्थ्य पर दिया जोर ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दर्दनाक हादसा ! तीन बेटियां और एक बेटा... पिता की मौत से उजड़ गया परिवार ,

    दुःखद : बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत , परिवार में मचा कोहराम ,

    चम्पावत : पाटी क्षेत्र की चरस , दो ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in