हृदयविदारक : एक - एक कर टंकी में उतरे तीन लोग... बाहर निकलीं सिर्फ लाशें
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पानी की टंकी बनी मौत का कुआं , मां और दो बेटों की दम घुटने से दर्दनाक मौत ।
नैनीताल ( Nainital ) - जिले के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से मंगलवार रात एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई , जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया । मानपुर पश्चिम गांव में पानी की टंकी के भीतर दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई । मृतकों में 55 वर्षीय मां और उनके दो बेटे शामिल हैं ।ये खबर आप - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं । एक-दूसरे की जान बचाने की कोशिश में तीनों की मौत होने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है । घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है ।पानी की टंकी में उतरा बेटा , फिर शुरू हुआ मौत का सिलसिला
बेटे को बचाने उतरी मां , लेकिन खुद भी बन गई हादसे का शिकार
मां और भाई को बचाने गया छोटा बेटा भी नहीं लौटा
मां और बड़े भाई को टंकी के भीतर गिरा देख छोटा बेटा भी उन्हें बचाने के लिए अंदर गया । लेकिन वह भी दम घुटने का शिकार हो गया और बाहर नहीं निकल सका । ये खबर आप - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं । एक-एक कर तीनों की जान चली गई और खुशहाल परिवार पलभर में उजड़ गया । गांव के लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं ।ग्रामीणों ने बचाने की पूरी कोशिश की , लेकिन नहीं बच सकीं तीन जिंदगियां
पुलिस जांच में जुटी , दम घुटने की आशंका
नैनीताल न्यूज, हल्द्वानी न्यूज, गौलापार हादसा, मानपुर पश्चिम गांव, पानी की टंकी हादसा, दम घुटने से मौत, मां और दो बेटों की मौत, नैनीताल ब्रेकिंग न्यूज, हल्द्वानी ताजा खबर, उत्तराखंड दर्दनाक हादसा, Uttarakhand Hindi Samachar, Haldwani News, Nainital News, Water Tank Accident, Uttarakhand News Hindi
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: