उत्तराखंड : बंद कमरे में चली गोली ! युवक की मौत , महिला गंभीर , प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच से मचा हड़कंप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया , जब कल्याणपुर स्थित एक किराये के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया । जाली तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर एक युवक मृत अवस्था में मिला , जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल पड़ी थी । पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद कर जांच शुरू कर दी है ।गोली लगने से युवक की मौत , महिला अस्पताल में भर्ती
पुलिस के अनुसार , घायल महिला की पहचान संगीता के रूप में हुई है , जबकि मृतक कमलेश चकराता क्षेत्र के हयोटंगरी गांव का निवासी बताया गया है । प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कमलेश ने पहले महिला पर गोली चलाई और उसके बाद कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली । गोली महिला की कनपटी को छूते हुए निकल गई , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई । उसे पहले विकासनगर के लेहमन अस्पताल ले जाया गया , जहां से गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून के ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर कर दिया गया ।घटना के समय स्कूल गए थे महिला के दोनों बच्चे
बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे । गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया , जिसने फिंगरप्रिंट समेत अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए ।प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का एंगल , लेकिन पुलिस ने नहीं निकाला निष्कर्ष
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमलेश और संगीता दोनों शादीशुदा थे । स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश का महिला के घर अक्सर आना-जाना था । इसी आधार पर पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया कथित प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच रही है । हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है ।महिला के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगी तस्वीर साफ
पुलिस का कहना है कि घायल महिला के बयान , घटनास्थल से मिले साक्ष्य और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा । फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोनों पक्षों के परिजनों को सूचना दे दी गई है ।
Dehradun News, Vikasnagar News, Dehradun Firing News, Uttarakhand Crime News, विकासनगर गोलीकांड, देहरादून ताजा खबर, उत्तराखंड हिंदी समाचार, देहरादून क्राइम न्यूज, कल्याणपुर फायरिंग, प्रेम प्रसंग मामला, Uttarakhand News Hindi, Dehradun Breaking News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: