• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

शर्मनाक : उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप ! छात्रा की शिकायत के बाद शिक्षक और NCC अधिकारी पर POCSO एक्ट में मुकदमा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-23 16:22:52
Share Share Share

शर्मनाक : उत्तराखंड के सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप ! छात्रा की शिकायत के बाद शिक्षक और NCC अधिकारी पर POCSO एक्ट में मुकदमा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

छात्रा के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज , पुलिस ने निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा ।
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले के मनेरी थाना क्षेत्र स्थित एक राजकीय विद्यालय में एनसीसी (NCC) प्रशिक्षण के दौरान एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है । छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विद्यालय के एक शिक्षक और एनसीसी अधिकारी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

NCC प्रशिक्षण के दौरान कथित घटना

आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान एक शिक्षक छात्रा को यह कहकर एनसीसी कक्ष में ले गया कि अधिकारी बुला रहे हैं । वहां मौजूद शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर छात्रा के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक हरकतें करने और छेड़छाड़ का आरोप है । छात्रा किसी तरह वहां से बाहर निकली और अपनी महिला शिक्षिका व परिजनों को घटना की जानकारी दी ।

विद्यालय में हंगामा , पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग विद्यालय पहुंच गए । इस दौरान दोनों आरोपियों के साथ हाथापाई की भी सूचना है । हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया ।

POCSO एक्ट में मुकदमा , जल्द गिरफ्तारी के संकेत

छात्रा के पिता की तहरीर पर मनेरी थाना पुलिस ने शिक्षक और एनसीसी अधिकारी के खिलाफ POCSO एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है । पुलिस साक्ष्य जुटाने , छात्रा के बयान दर्ज करने और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है । उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है । उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी । मामला फिलहाल पुलिस जांच के अधीन है । आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही होगी ।





उत्तरकाशी न्यूज, Uttarkashi News, मनेरी थाना, NCC छात्रा छेड़छाड़, POCSO Act, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, राजकीय विद्यालय उत्तरकाशी, NCC अधिकारी, शिक्षक पर मुकदमा, Uttarakhand Hindi Samachar


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in