हत्या : शराब पार्टी के बाद खूनी विवाद ! गोपाल राम की मौत , हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
गोगीनापानी में संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप , फोरेंसिक जांच के बाद पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को दबोचा ।
बागेश्वर ( Bageshwar ) - जिले के गोगीनापानी गांव में बुधवार शाम 40 वर्षीय गोपाल राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । मृतक के स्वजन ने इसे हत्या का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।शराब पीने के बाद हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम फल्यांटी स्थित एक दुकान के बाहर गोपाल राम , जीवन सिंह और पुष्कर सिंह के बीच विवाद हो गया । प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने पहले साथ बैठकर शराब पी थी । विवाद के दौरान गोपाल राम के सड़क पर गिरने से गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई । ये खबर आप - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं ।गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
मृतक के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने जीवन सिंह कुंवर और पुष्कर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत मुकदमा दर्ज किया है । ये खबर आप - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं ।फोरेंसिक जांच के बाद गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बागेश्वर और अल्मोड़ा की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए । इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को फल्टनिया-कांडा रोड से गिरफ्तार कर लिया । ये खबर आप - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे हैं ।पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच
मामले की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह कर रहे हैं । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट , फोरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । आरोपियों से पूछताछ जारी है । ये खबर आप - उत्तराखंड हिंदी समाचार पर पढ़ रहे थे ।
Bageshwar News, Goginapani Murder Case, Gopal Ram Death, Bageshwar Crime News, Uttarakhand Crime, Bageshwar Police, SC ST Act, BNS 103(1), उत्तराखंड हिंदी समाचार, बागेश्वर हत्या मामला, गोगीनापानी न्यूज, बागेश्वर पुलिस गिरफ्तारी
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: