• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : प्रधानाचार्य हत्याकांड के बाद पहले दिन स्कूल में सन्नाटा ! लेकिन दूसरे दिन 70% हुई छात्रों की उपस्थिति - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-23 21:38:08
Share Share Share

बड़ी खबर : प्रधानाचार्य हत्याकांड के बाद पहले दिन स्कूल में सन्नाटा ! लेकिन दूसरे दिन 70% हुई छात्रों की उपस्थिति


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

बागेश्वर ( Bageshwar ) - राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के बाद पसरा भय अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है । बुधवार को जहां करीब 250 छात्रों वाले विद्यालय में केवल 40 छात्र-छात्राएं ही पहुंचे थे और कम उपस्थिति के कारण उन्हें वापस घर भेजना पड़ा , वहीं गुरुवार को पुलिस की काउंसिलिंग और सुरक्षा के भरोसे का ऐसा असर दिखा कि करीब 70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंच गए । छह दिन बाद विद्यालय में प्रार्थना सभा हुई और नियमित शिक्षण कार्य भी शुरू हो गया ।

हत्या के बाद दहशत में था पूरा विद्यालय

शनिवार सुबह विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी ( निवासी गूम , पाटी , जिला चम्पावत ) ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी । इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी गहरा भय बैठ गया । घटना के बाद विद्यालय बंद कर दिया गया । रविवार अवकाश रहा , जबकि सोमवार और मंगलवार को मौसम विभाग की चेतावनी के चलते जिले के सभी स्कूल बंद रहे ।

बुधवार को खुला स्कूल , लेकिन लौट आई मायूसी

बुधवार को विद्यालय खुलने पर शिक्षक और कर्मचारी समय पर पहुंचे , लेकिन छात्र नहीं आए । करीब 250 विद्यार्थियों में से केवल 40 छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंचे । अभिभावकों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कई बच्चों को वापस घर भेज दिया गया । बेहद कम उपस्थिति के कारण विद्यालय प्रशासन ने भी छुट्टी घोषित कर दी । ग्रामीणों ने उस दिन विद्यालय में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई थी ।

गुरुवार को पुलिस पहुंची , बदला पूरा माहौल

गुरुवार को झिरौली थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और छात्रों , अभिभावकों तथा शिक्षकों के साथ संवाद किया । पुलिस ने भरोसा दिलाया कि विद्यालय और आसपास नियमित गश्त की जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी । पुलिस की इस पहल का सकारात्मक असर तुरंत देखने को मिला । गुरुवार को विद्यालय में लगभग 70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । छह दिन बाद प्रार्थना सभा आयोजित हुई और सभी कक्षाओं में नियमित पढ़ाई शुरू हो गई ।

अब गणित शिक्षक और प्रभारी प्रधानाचार्य की कमी बनी चुनौती

हालांकि विद्यालय में पढ़ाई फिर से शुरू हो गई है , लेकिन प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा के निधन के बाद गणित विषय के शिक्षक का पद खाली हो गया है । इसके अलावा अभी तक विद्यालय को नया प्रभारी प्रधानाचार्य भी नहीं मिला है , जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है ।

ग्राम प्रधान बोलीं , जल्द होगी नियुक्ति की मांग

ग्राम प्रधान प्रियंका ने कहा कि विद्यालय में जल्द प्रभारी प्रधानाचार्य की नियुक्ति और शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी । उन्होंने कहा कि छात्रों का भरोसा बनाए रखना और विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल कायम करना सभी की जिम्मेदारी है ।

भरोसा लौट रहा , लेकिन परीक्षा अभी बाकी

दयानंद टम्टा हत्याकांड के बाद बुधवार को सूना पड़ा विद्यालय गुरुवार को फिर से बच्चों की आवाजों से गूंज उठा । हालांकि हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं , लेकिन स्थायी प्रधानाचार्य और गणित शिक्षक की नियुक्ति के बिना विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौटना अभी बाकी है । अब देखना होगा कि , शिक्षा विभाग सदमे से उभर रहे विद्यार्थियों की मदद किस प्रकार करता है और प्रभारी प्रधानाचार्य व गणित के शिक्षक की नियुक्ति कब तक करता है । स्थानीय लोगों का कहना है - अगर समय पर नियुक्ति नहीं की जाती है , तो इसका सीधा अर्थ होगा कि शिक्षा विभाग को विद्यालय के बच्चों के भविष्य की बिल्कुल चिंता नहीं है । कुल मिलाकर कहा जाय , तो अब उत्तराखंड के लोगों की नजरें , विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति पर हैं ।





Bageshwar News, Dayanand Tamta Murder, Bhatkhola Inter College News, Bageshwar Principal Murder Case, Nawal Kishore Soradi, Uttarakhand School News, Police Counseling Bageshwar, Jhirouli Police, Bageshwar Latest News, Uttarakhand Crime News, Education News Uttarakhand, Rajkiya Inter College Bhatkhola, Uttarakhand Hindi Samachar, Champawat News, School Security News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in