बड़ी खबर : अब नहीं बनना है सरकारी नौकर , प्राइवेट सेक्टर व स्वरोजगार बना उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
सेवायोजन विभाग के आंकड़ों ने बदली तस्वीर , सक्रिय अभ्यर्थियों की संख्या भी दो साल में लगभग आधी रह गई ।
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने की चाह अब पहले जैसी नहीं रही । सेवायोजन विभाग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2021 के मुकाबले 2025 में सरकारी नौकरियों के लिए नए पंजीकरण में करीब 59 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है । वहीं सक्रिय अभ्यर्थियों की संख्या भी बीते दो वर्षों में लगभग आधी हो गई है । इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश के युवाओं का रुझान अब निजी क्षेत्र और स्वरोजगार की ओर तेजी से बढ़ रहा है ।आंकड़ों ने खोली सरकारी नौकरी की हकीकत
सेवायोजन विभाग के अनुसार नए पंजीकरण इस प्रकार रहे -
2021 : 2,34,655
2022 : 1,92,440
2023 : 1,02,021
2024 : 1,48,883
2025 : 96,890
यानी पांच वर्षों में नए पंजीकरण में लगभग 59 प्रतिशत की कमी आई है ।सक्रिय अभ्यर्थियों की संख्या भी तेजी से घटी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे सक्रिय अभ्यर्थियों की संख्या भी लगातार कम हुई है ।
2021 : 8,39,697
2022 : 8,90,459
2023 : 8,88,705
2024 : 7,62,140
2025 : 4,45,013
सिर्फ दो वर्षों में करीब 4.44 लाख सक्रिय अभ्यर्थी कम हो गए ।एमएसएमई सेक्टर बना बड़ा रोजगारदाता
राज्य गठन के समय वर्ष 2000-01 में उत्तराखंड में 14,163 एमएसएमई इकाइयां थीं । वर्ष 2025 तक इनकी संख्या बढ़कर 79,395 हो गई । इन इकाइयों में रोजगार पाने वालों की संख्या 38,509 से बढ़कर 4,56,605 तक पहुंच गई । यही कारण है कि युवाओं का झुकाव अब निजी उद्योगों और स्वरोजगार की ओर बढ़ रहा है ।नई भर्तियों से फिर बढ़ सकते हैं पंजीकरण
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया का कहना है कि नई सरकारी भर्तियों के विज्ञापन जारी होने पर सेवायोजन विभाग में पंजीकरण की संख्या फिर बढ़ सकती है । वहीं क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी के अनुसार , नई भर्ती निकलते ही विभाग में पंजीकरण में तेजी देखने को मिलती है ।रोजगार का बदल रहा है ट्रेंड , अब जरूरी नहीं सरकारी नौकर बनना
विशेषज्ञों का मानना है कि युवाओं की प्राथमिकताएं तेजी से बदल रही हैं । निजी क्षेत्र में बढ़ते अवसर , एमएसएमई का विस्तार और स्वरोजगार योजनाओं के कारण अब बड़ी संख्या में युवा केवल सरकारी नौकरी पर निर्भर नहीं रहना चाहते ।
उत्तराखंड सरकारी नौकरी, उत्तराखंड रोजगार समाचार, सेवायोजन विभाग उत्तराखंड, UKSSSC, सरकारी नौकरी 2025, उत्तराखंड भर्ती, Private Jobs Uttarakhand, MSME Uttarakhand, उत्तराखंड युवा, रोजगार अपडेट, Uttarakhand Hindi News, उत्तराखंड हिंदी समाचार, सरकारी नौकरी आवेदन, उत्तराखंड न्यूज, रोजगार समाचार उत्तराखंड
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: