बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
छात्र आंदोलन के दबाव में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा , जंतर-मंतर के आंदोलन का असर ।
नई दिल्ली ( New Delhi ) - NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया । जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पहली और सबसे प्रमुख मांग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की थी ।जानिए , इस्तीफे में क्या बोले धर्मेंद्र प्रधान ?
प्रधान ने अपने इस्तीफे में कहा कि उन्होंने चार दशकों से शिक्षा और छात्रों के हित में काम किया है तथा युवाओं की आकांक्षाओं का हमेशा सम्मान किया है । उन्होंने कहा कि 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद सरकार ने तत्काल जांच CBI को सौंपी , परीक्षा रद्द की और दोबारा परीक्षा कराई । साथ ही अगले वर्ष से परीक्षा को CBT मोड में कराने का फैसला लिया गया ।20 लाख छात्रों का जिक्र , फिर भी छोड़ी कुर्सी
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना थी । उन्होंने दावा किया कि किसी भी मेधावी छात्र के भविष्य से समझौता नहीं होने दिया गया और परीक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए ।छात्र आंदोलन की बड़ी जीत ?
16 जुलाई को घोषित NEET-UG परिणामों का हवाला देते हुए प्रधान ने परीक्षा प्रक्रिया को संतोषजनक बताया , लेकिन साथ ही आरोप लगाया कि कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने छात्रों को गुमराह करने की कोशिश की । इसके बावजूद उन्होंने लोकतंत्र और युवाओं की आवाज़ का सम्मान करते हुए पद छोड़ने का फैसला किया ।सियासत गरम , विरोधियों के लिए करारा तमाचा
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उन लोगों के लिए भी बड़ा राजनीतिक संदेश और करारा तमाचा माना जा रहा है , जो छात्र आंदोलन को साजिश बताकर उसका विरोध कर रहे थे । अब इस इस्तीफे के बाद NEET विवाद और छात्र आंदोलन पर सियासत और तेज होने के आसार हैं ।
Dharmendra Pradhan Resignation, NEET UG 2026, NEET Paper Leak, Education Minister Resigns, Jantar Mantar Student Protest, CBI Investigation NEET, NEET Latest News, Hindi News, Uttarakhand Hindi Samachar, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा, नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन, जंतर-मंतर, शिक्षा मंत्री, NEET हिंदी न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: