• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

यू टर्न : EO पोस्टिंग विवाद पर सरकार का बड़ा यू-टर्न ! 34 तैनाती आदेश रद्द , नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-25 23:37:31
Share Share Share

यू टर्न : EO पोस्टिंग विवाद पर सरकार का बड़ा यू-टर्न ! 34 तैनाती आदेश रद्द , नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग में अधिशासी अधिकारियों (EO) की तैनाती को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा करता दिख रहा है । 17 जुलाई को जारी 34 अधिशासी अधिकारियों एवं प्रभारी अधिशासी अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती संबंधी आदेशों को अब तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है । शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 25 जुलाई को विभाग को यह निर्देश जारी किए ।

प्रभारी EO की तैनाती के बाद शुरू हुआ विवाद

हाल ही में शहरी विकास निदेशालय ने नगर निकायों में कार्यरत क्लर्क , कर निरीक्षक , टैक्स कर्मचारी , अकाउंट कर्मचारी और सफाई निरीक्षकों को विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में प्रभारी अधिशासी अधिकारी (EO) की जिम्मेदारी सौंपी थी । आदेश सामने आने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया और विभागीय नियमों को लेकर सवाल उठने लगे ।

बेरोजगार संघ ने लगाए गंभीर आरोप

इस बीच बेरोजगार संघ ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि EO तैनाती प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं तथा कुछ पोस्टिंग को लेकर आर्थिक लेन-देन के आरोप भी लगाए । हालांकि , इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी सक्षम एजेंसी द्वारा इन्हें सिद्ध किया गया है । और न ही इस संबंध में मंत्री की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी । लेकिन फैसले से पलटना कई सवाल जरूर खड़ा करता है ।

जानिए , नियमों को लेकर क्यों उठे सवाल ?

शहरी विकास विभाग के पास लगभग 60 नियमित EO हैं । इनमें से कई अधिकारियों की तैनाती नगर निगमों में होने के कारण नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कई पद रिक्त हो गए । इन्हीं रिक्त पदों पर दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों को प्रभारी EO का दायित्व दिया गया था । हालांकि , स्थानीय निकाय (केंद्रीकृत) सेवा नियमावली-2019 के अनुसार EO पद पर नियुक्ति पदोन्नति अथवा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के माध्यम से की जाती है । वहीं , पूर्व से प्रचलित व्यवस्था के तहत कई मामलों में प्रभारी EO का दायित्व SDM स्तर के अधिकारियों को सौंपा जाता रहा है । ऐसे में नियमों को ताक में रखकर दूसरे संवर्ग के कर्मचारियों को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर विभागीय प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे ।

सरकार ने वापस लिया फैसला

विवाद बढ़ने और प्रदेशभर में किरकिरी होने के बाद शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 17 जुलाई को जारी सभी 34 स्थानांतरण एवं प्रभारी तैनाती आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दिए । साथ ही सचिव शहरी विकास को आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्थिति स्पष्ट करने और नए आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

अब बारी इन सवालों के जवाब के इंतजार की

क्या नई तैनाती नियमों के अनुरूप की जाएगी ? क्या विभाग नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विस्तृत स्पष्टीकरण जारी करेगा ? विवाद के बाद आगे की व्यवस्था क्या होगी ? क्या पूरे मामले की विभागीय समीक्षा की जाएगी ? फिलहाल सरकार के फैसले से इतना स्पष्ट है कि EO तैनाती को लेकर उठे विवाद के बाद विभाग ने अपने पहले जारी आदेश वापस ले लिए हैं । अब सबकी नजर नए आदेश और विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है ।





Uttarakhand EO Transfer News, EO Posting Controversy, Urban Development Department Uttarakhand, Ram Singh Kaida News, EO Transfer Cancel, UKPSC EO Rules, Uttarakhand Urban Local Bodies, Dehradun News, Uttarakhand Hindi Samachar, Uttarakhand Latest News, EO Appointment News, Urban Development Minister Uttarakhand.


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in