दर्दनाक हादसा : नदी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक तेज बहाव में बहा , युद्धस्तर पर तलाश जारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी से बालकराम नौटियाल की रिपोर्ट
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जनपद के बड़ेथी वरुणागाड़ क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया । नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया । सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया और राहत एवं बचाव दलों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया ।अनमोल जोशी की तलाश में जुटीं कई एजेंसियां
लापता युवक की पहचान अनमोल जोशी (18 वर्ष) पुत्र महेशचंद जोशी , निवासी ज्ञानसू , तहसील भटवाड़ी , जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है । युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ , उत्तरकाशी पुलिस , क्यूआरटी , 108 आपातकालीन सेवा और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त रूप से नदी में सघन सर्च अभियान चला रहे हैं ।अभी तक नहीं मिला कोई सुराग
बचाव दल नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्र और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं । हालांकि , समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था । प्रशासन ने अभियान जारी होने की जानकारी दी है ।
Uttarkashi News, Varunagad River Incident, Anmol Joshi Missing, Uttarkashi River Accident, SDRF Rescue Uttarkashi, NDRF Search Operation, उत्तरकाशी समाचार, वरुणागाड़ नदी हादसा, अनमोल जोशी लापता, उत्तरकाशी नदी हादसा, SDRF रेस्क्यू, उत्तराखंड हिंदी समाचार
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: