• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

सावधान : बरसात बनी मौत का जाल ! कहीं जहरीले मशरूम ने बिगाड़ी हालत , तो कहीं बिस्तर पर सो रही किशोरी को सांप ने डसा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-27 15:27:56
Share Share Share

सावधान : बरसात बनी मौत का जाल ! कहीं जहरीले मशरूम ने बिगाड़ी हालत , तो कहीं बिस्तर पर सो रही किशोरी को सांप ने डसा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

एक सप्ताह में कई गंभीर घटनाओं से मचा हड़कंप , स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील ।
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - बरसात का मौसम शुरू होते ही पिथौरागढ़ जिले में लगातार सामने आ रही घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है । एक ओर जंगली मशरूम खाने से 42 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई , वहीं दूसरी ओर घर में बिस्तर पर सो रही 16 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया । दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है । लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है ।

जंगली मशरूम खाना पड़ा भारी

जानकारी के अनुसार , धारचूला क्षेत्र के सिद्धिंग निवासी 42 वर्षीय संजू मर्तोलिया ने शुक्रवार शाम भोजन के साथ जंगली मशरूम का सेवन किया । कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे । परिजन उन्हें पहले उप जिला अस्पताल ले गए , जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ । इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया । जिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है । डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

बिस्तर पर सो रही किशोरी को सांप ने डसा

उधर , कनालीछीना ब्लॉक के बगड़ीहाट गांव में शनिवार देर रात करीब तीन बजे अपने कमरे में सो रही 16 वर्षीय दीक्षा के हाथ में सांप ने डस लिया । किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जागे और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया । प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पहले जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । चिकित्सकों के अनुसार किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है ।

एक सप्ताह में कई घटनाओं से बढ़ी चिंता

बरसात के दौरान जिले में यह पहली घटना नहीं है । इससे पहले भी जंगली मशरूम खाने से पांच लोग बीमार पड़ चुके हैं । वहीं बीते दिनों जिले में एक युवती की सांप के डसने से मौत हो चुकी है और अन्य कई लोग भी सांप के हमले का शिकार हुए हैं । लगातार सामने आ रही घटनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल बना दिया है ।

विशेषज्ञों की चेतावनी , भूलकर भी न करें यह गलती

विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में जंगलों और खेतों के आसपास उगने वाले मशरूम की सही पहचान करना आम लोगों के लिए बेहद कठिन होता है । कई मशरूम जहरीले होते हैं , जिनका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है । इसी तरह बारिश के दिनों में सांप भी सुरक्षित और सूखी जगहों की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं । ऐसे में रात के समय सोने से पहले बिस्तर और कमरे की अच्छी तरह जांच करें तथा किसी भी प्रकार के सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें ।

स्वास्थ्य विभाग की स्थानीय लोगों से अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना विशेषज्ञ की पहचान के जंगली मशरूम का सेवन न करें और बरसात के मौसम में घरों व आसपास साफ-सफाई बनाए रखें । किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें ।




Pithoragarh News, Pithoragarh Snake Bite News, Wild Mushroom Poisoning, Pithoragarh Rain News, Uttarakhand Hindi Samachar, Snake Bite in Uttarakhand, जंगली मशरूम, सांप ने डसा, पिथौरागढ़ ताजा खबर, उत्तराखंड समाचार, बारिश में सावधानी, Health Alert Uttarakhand


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in