• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home आस्था / आध्यात्म

चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-28 10:07:52
Share Share Share

चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र प्रसिद्ध फटकशिला मंदिर , गहतोड़ा-धूनाघाट में सोमवार को श्रद्धा , भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला । भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ । पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया ।

भक्ति की अविरल धारा में डूबा पूरा क्षेत्र

सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर परिसर पहुंचे । महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा निकाली , जबकि श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया । कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया ।

06 अगस्त तक गूंजेगी शिव महिमा

कथा व्यास विजय पांडेय 27 जुलाई से 06 अगस्त तक प्रतिदिन श्री शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का वाचन करेंगे । कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा , सनातन संस्कृति , धर्म , भक्ति और जीवन मूल्यों का विस्तार से वर्णन किया जाएगा । श्रद्धालुओं को प्रतिदिन कथा श्रवण का अवसर मिलेगा ।

विशाल भंडारे के साथ होगा समापन

फटकशिला सेवा समिति के अनुसार 06 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा , जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे ।

श्रद्धालुओं से कथा श्रवण की अपील

फटकशिला सेवा समिति एवं क्षेत्रवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में श्री शिव महापुराण कथा में पहुंचकर कथा श्रवण करने तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है । सनातन परंपरा में श्री शिव महापुराण का विशेष महत्व माना जाता है । मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा श्रवण करने से जीवन में सुख , शांति , समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है तथा भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in