• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Friday, 30-October-2026

Home उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आय से अधिक संपत्ति केस ने बढ़ाई इस नेता की मुश्किलें ! कोर्ट ने किया तलब - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-28 20:11:42
Share Share Share

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आय से अधिक संपत्ति केस ने बढ़ाई इस नेता की मुश्किलें ! कोर्ट ने किया तलब


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं । देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश सतर्कता अधिष्ठान एवं पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में मंत्री गणेश जोशी को नोटिस जारी कर 3 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं ।

जानिए , कोर्ट ने क्यों जारी किया नोटिस ?

Advertisement
वाद संख्या 280/2025 में सुनवाई के दौरान अदालत ने उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता , 2023 के तहत मंत्री गणेश जोशी को अपना पक्ष रखने का अवसर देने के लिए नोटिस जारी किया है । फिलहाल अदालत ने केवल नोटिस जारी किया है , मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम टिप्पणी नहीं की है ।

कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप

Advertisement
यह मामला उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री द्वारा दायर किया गया है । उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के सामने लाना उनकी प्राथमिकता है और इस प्रकरण को वह अंतिम अंजाम तक पहुंचाएंगे ।

3 सितंबर की सुनवाई पर टिकी निगाहें

Advertisement
अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 सितंबर 2026 को होगी । अदालत में मंत्री गणेश जोशी का पक्ष सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रकरण आगे किस दिशा में बढ़ेगा । इस बीच कोर्ट के नोटिस के बाद उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है ।

Advertisement




Ganesh Joshi News, Ganesh Joshi Court Notice, Disproportionate Assets Case, Uttarakhand Cabinet Minister News, Dehradun Court News, Pankaj Singh Kshetri, उत्तराखंड हिंदी समाचार, गणेश जोशी आय से अधिक संपत्ति मामला, देहरादून कोर्ट, उत्तराखंड राजनीति


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    कुमाऊं में हादसा ! सरयू नदी में डूबा 16 साल का हर्षित , घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग ,

    अजब - गजब चम्पावत : सोशल मीडिया बना सरकारी तंत्र का अलार्म ! चम्पावत में वीडियो वायरल होने पर ही क्यों होती है हलचल ? ,

    चम्पावत : परीक्षा केंद्रों का बड़ा फैसला ! बिनवालगांव में पहली बार बनेगा सेंटर , 26 किमी की दौड़ से मिलेगी मुक्ति ,

    बड़ी खबर : करवा चौथ से पहले गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से झटका ,

    चम्पावत : पाटी बाजार में तेज रफ्तार बाइकर्स की खैर नहीं ! थानाध्यक्ष बेलवाल की सख्ती से सुधरने लगी यातायात व्यवस्था ,

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक , मृदा स्वास्थ्य पर दिया जोर ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दर्दनाक हादसा ! तीन बेटियां और एक बेटा... पिता की मौत से उजड़ गया परिवार ,

    दुःखद : बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत , परिवार में मचा कोहराम ,

    चम्पावत : पाटी क्षेत्र की चरस , दो ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार ,

    दुखद : चम्पावत के पाटी क्षेत्र में रात में प्रसव , सुबह अस्पताल पहुंचने से पहले मां ने तोड़ा दम ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in