• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : बाइक पिलर से टकराई... मौके पर ही खत्म हो गई सांसें , साथी ने सुनाई पूरी कहानी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-29 14:54:57
Share Share Share

उत्तराखंड : बाइक पिलर से टकराई... मौके पर ही खत्म हो गई सांसें , साथी ने सुनाई पूरी कहानी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

तेज रफ्तार बाइक पिलर से टकराई , सीएससी संचालक की मौके पर मौत , क्षेत्र में शोक की लहर ।
बागेश्वर ( Bageshwar ) - उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक की मौके पर ही मौत हो गई । तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पिलर से टकरा गई । हादसे में बाइक चालक की जान चली गई, जबकि पीछे बैठा युवक मामूली रूप से घायल हो गया । घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।

बैजनाथ के पास हुआ भीषण सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार गरुड़ तहसील के चनोली निवासी कमलेश कुमार (35) पुत्र गोविंद राम मंगलवार देर रात अपने साथी नरेंद्र कुमार (30) पुत्र नंदन प्रसाद के साथ बाइक संख्या UK04 AQ 0349 से बैजनाथ से अपने घर लौट रहे थे । जैसे ही उनकी बाइक फायर स्टेशन पुरड़ा के समीप पहुंची , तेज रफ्तार के कारण चालक कमलेश कुमार बाइक पर से नियंत्रण खो बैठे और बाइक सड़क किनारे बने पिलर से जा टकराई ।

टक्कर इतनी भीषण कि मौके पर ही चली गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलेश कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया । वहीं बाइक पर पीछे बैठे नरेंद्र कुमार को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी ।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने कमलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया , जबकि घायल नरेंद्र कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया ।

सीएससी संचालक के निधन से क्षेत्र में शोक

मृतक कमलेश कुमार तहसील गरुड़ के समीप कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का संचालन करते थे । कंप्यूटर संबंधी कार्यों में दक्ष और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण उनकी क्षेत्र में अच्छी पहचान थी । उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही चनोली गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई ।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है । साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच भी की जा रही है । प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है ।





Bageshwar Road Accident, Garud Bike Accident, Baijnath Accident News, CSC Operator Death, Bageshwar Hindi News, Garud News Today, Uttarakhand Road Accident, Bike Accident in Bageshwar, बैजनाथ सड़क हादसा, गरुड़ बाइक दुर्घटना, बागेश्वर हादसा, सीएससी संचालक की मौत, उत्तराखंड हिंदी समाचार, Bageshwar Latest News, Uttarakhand News Today


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in