• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : 4 दिन से लापता महिला मिली , लेकिन घर लौटने से कर दिया साफ इनकार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-29 21:30:43
Share Share Share

बड़ी खबर : 4 दिन से लापता महिला मिली , लेकिन घर लौटने से कर दिया साफ इनकार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले के थराली क्षेत्र से लापता हुई महिला को पुलिस ने लगातार तकनीकी और मैदानी प्रयासों के बाद सकुशल बरामद कर लिया । बरामदगी के बाद महिला ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट रूप से अपने पति और परिजनों के साथ न रहने तथा अपनी इच्छा से अलग रहने की बात कही । आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने महिला को उसकी इच्छानुसार जाने दिया ।

21 जुलाई से थी लापता , पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

थाना थराली में 24 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के 21 जुलाई से बिना बताए घर से चले जाने की सूचना देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी । मामला दर्ज होते ही पुलिस ने महिला की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया ।

मोबाइल लोकेशन और सीडीआर से मिला सुराग

महिला की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की । साथ ही महिला के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन का तकनीकी विश्लेषण भी किया गया । पुलिस के लगातार प्रयास रंग लाए और 28 जुलाई को महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया ।

महिला ने अपनी मर्जी से अलग रहने की जताई इच्छा

बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर महिला ने बताया कि वह अपने पति और परिजनों के साथ नहीं रहना चाहती तथा अपनी स्वेच्छा से अलग रहना चाहती है । इसके बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए महिला को उसकी इच्छा के अनुसार रहने की अनुमति दे दी ।

पुलिस ने समय रहते पूरी की कार्रवाई

थराली पुलिस की त्वरित कार्रवाई , तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के चलते महिला को सुरक्षित बरामद किया जा सका । पुलिस ने पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए महिला की इच्छा का सम्मान किया ।




Chamoli News, Tharali Police, Chamoli Missing Woman, Chamoli Latest News, Chamoli Police, Uttarakhand News, Missing Woman Found, Tharali News, Chamoli Crime News, उत्तराखंड हिंदी समाचार, चमोली समाचार, थराली पुलिस, लापता महिला बरामद, उत्तराखंड ताजा खबर, Chamoli Today News


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    सम्मान : सूरज लडवाल का बढ़ा मान , हिंदी सेवा के लिए मिला - हिंदी हितैषी सम्मान ,

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in