खेल खत्म : तहसील में रिश्वत का रेट तय ! इस बार रंगे हाथ धरे गए कर्मचारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
₹14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए दो कर्मचारी ।
ऊधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है । इस बार ऊधम सिंह नगर के सितारगंज तहसील कार्यालय में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को ₹14,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । कार्रवाई के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया ।जमीन और केसीसी ऋण की फाइल के नाम पर मांगी जा रही थी घूस
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा जमीन को बंधनमुक्त कराने , भूमि कुर्की आदेश समाप्त कराने और पत्नी के केसीसी ऋण से जुड़ी आरसी खत्म करने के बदले रिश्वत मांग रहे थे । जांच में शिकायत सही मिलने पर विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई ।जाल बिछाया... और रिश्वत लेते ही दबोच लिए गए दोनों
बुधवार को विजिलेंस टीम ने सितारगंज तहसील में कार्रवाई करते हुए मदन लाल शर्मा को ₹8,000 और भूपेंद्र सिंह राणा को ₹6,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया । दोनों के कब्जे से कुल ₹14,000 की रिश्वत बरामद हुई । आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है ।क्या सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार ने जमा ली हैं जड़ें ?
लोगों की आपबीती और लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं । आम लोगों का आरोप है कि कई दफ्तरों में बिना पैसे दिए काम कराना आज भी बड़ी चुनौती बना हुआ है । विजिलेंस की लगातार कार्रवाई यह संकेत दे रही है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकंजा कसने की मुहिम तेज हो चुकी है ।रिश्वत मांगे तो तुरंत करें शिकायत
किसी सरकारी काम के बदले , अगर आपकी मेहनत की कमाई से कोई रिश्वतखोर कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत करें और रिश्वतखोरी के इस खेल को खत्म करें । सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर करें । शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।
Udham Singh Nagar News, Sitarganj Tehsil Bribery, Vigilance Raid Uttarakhand, Uttarakhand Vigilance News, Bribe Case Sitarganj, Madan Lal Sharma, Bhupendra Singh Rana, Anti Corruption Uttarakhand, Uttarakhand Hindi Samachar, उधम सिंह नगर समाचार, सितारगंज तहसील रिश्वत, विजिलेंस कार्रवाई, उत्तराखंड भ्रष्टाचार, रिश्वतखोर गिरफ्तार, उत्तराखंड हिंदी समाचार