• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Saturday, 31-October-2026

Home उत्तराखंड

सख्त एक्शन : कुमाऊं के तेज-तर्रार डीएम का सख्त एक्शन , अफसरों से मांगा एक-एक फाइल का हिसाब - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-07-30 20:51:08
Share Share Share

सख्त एक्शन : कुमाऊं के तेज-तर्रार डीएम का सख्त एक्शन , अफसरों से मांगा एक-एक फाइल का हिसाब


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

तहसील में डीएम का बड़ा एक्शन ! एक साल से लटकी जमीन पैमाइश फाइलों पर फूटा गुस्सा , जांच के आदेश ।
Advertisement
नैनीताल ( Nainital ) - जिले की हल्द्वानी तहसील में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया , जब कुमाऊं के तेज तर्रार जिलाधिकारियों में शुमार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तहसील परिसर और एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान धारा-41 के तहत भूमि सीमांकन और पैमाइश के एक वर्ष से लंबित मामलों पर डीएम ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए ।

एक साल से लटकी फाइलें , एडीएम को सौंपी जांच

Advertisement
निरीक्षण में सामने आया कि कई भूमि पैमाइश और सीमांकन के मामले करीब एक वर्ष से लंबित हैं । डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को देरी के कारणों की तत्काल जांच करने के निर्देश दिए ।

बिना वजह देरी हुई तो होगी कार्रवाई

Advertisement
जिलाधिकारी ने साफ चेतावनी दी कि भूमि सीमांकन जैसे सामान्य मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी । यदि बिना उचित कारण रिपोर्ट रोकने की पुष्टि हुई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।

समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश

Advertisement
डीएम ने सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन , सत्यापन , पैमाइश और रिपोर्ट तय समय सीमा में पूरी होनी चाहिए , ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े ।





Haldwani News, Haldwani Tehsil News, DM Lalit Mohan Rayal, Land Measurement Case, Dhara 41 Land Survey, Uttarakhand Revenue Department, Haldwani DM Inspection, Uttarakhand Hindi Samachar, भूमि पैमाइश, भूमि सीमांकन, हल्द्वानी तहसील, डीएम निरीक्षण, उत्तराखंड समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    हेलीकॉप्टर हादसा : बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी पर क्रैश , सभी 6 सवारों की दर्दनाक मौत ,

    कुमाऊं में हादसा ! सरयू नदी में डूबा 16 साल का हर्षित , घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग ,

    अजब - गजब चम्पावत : सोशल मीडिया बना सरकारी तंत्र का अलार्म ! चम्पावत में वीडियो वायरल होने पर ही क्यों होती है हलचल ? ,

    चम्पावत : परीक्षा केंद्रों का बड़ा फैसला ! बिनवालगांव में पहली बार बनेगा सेंटर , 26 किमी की दौड़ से मिलेगी मुक्ति ,

    बड़ी खबर : करवा चौथ से पहले गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से झटका ,

    चम्पावत : पाटी बाजार में तेज रफ्तार बाइकर्स की खैर नहीं ! थानाध्यक्ष बेलवाल की सख्ती से सुधरने लगी यातायात व्यवस्था ,

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक , मृदा स्वास्थ्य पर दिया जोर ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दर्दनाक हादसा ! तीन बेटियां और एक बेटा... पिता की मौत से उजड़ गया परिवार ,

    दुःखद : बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत , परिवार में मचा कोहराम ,

    चम्पावत : पाटी क्षेत्र की चरस , दो ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in