आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़ , कथा व्यास विजय पांडेय के मुखारविंद से गूंज रही शिव महापुराण की अमृतवाणी ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत गहतोड़ा , धूनाघाट स्थित प्रसिद्ध फटकशिला मंदिर इन दिनों शिवमय हो उठा है । यहां 27 जुलाई से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की महिमा का रसपान कर रहे हैं । कथा व्यास विजय पांडेय अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों से श्रद्धालुओं को शिव भक्ति के रंग में रंग रहे हैं ।वीकेंड पर उमड़ा जनसैलाब , मंदिर परिसर में गूंजा हर-हर महादेव
शनिवार और रविवार के वीकेंड पर फाटकशिला मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा । आसपास ही नहीं , बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे । पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा ।राजनीतिक हस्तियां भी पहुंचीं कथा श्रवण करने
शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय ने फटकशिला मंदिर पहुंचकर कथा का श्रवण किया । वहीं रविवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी मंदिर पहुंचे और भगवान फटकशिला के दर्शन कर कथा का पुण्य लाभ लिया । दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की ।6 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ होगा भव्य समापन
आयोजकों के अनुसार 27 जुलाई से शुरू हुई यह दिव्य श्री शिव महापुराण कथा आगामी 6 अगस्त को विशाल भंडारे एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगी । समापन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है । आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा एवं भंडारे में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: