• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

शर्मनाक : अपनी ही 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप , पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ने का किया दावा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-03 20:15:52
Share Share Share

शर्मनाक : अपनी ही 10 साल की बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप , पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ने का किया दावा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( U S Nagar ) - उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है । एक महिला ने अपने ही पति पर 10 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है । महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

महिला द्वारा पुलिस को दी गई लिखित तहरीर के अनुसार , घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की है । वह अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ एक चारपाई पर सो रही थी , जबकि उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में दूसरी चारपाई पर सो रही थी । इसी दौरान उसका पति कथित रूप से शराब के नशे में घर पहुंचा और पुत्री के पास जाकर लेट गया ।

बच्ची के चीखने पर हुआ शक

महिला का कहना है कि कुछ देर बाद उसकी पुत्री अचानक घबराकर चिल्लाने लगी । पहले उसे लगा कि बच्ची ने कोई बुरा सपना देखा होगा । उसने बच्ची को शांत कर दोबारा सुला दिया और कमरे की लाइट बंद कर दी । हालांकि कुछ ही देर बाद बच्ची फिर से असहज होने लगी । इस पर महिला को संदेह हुआ और उसने तुरंत कमरे की लाइट जला दी ।

रंगे हाथों पकड़ने का दावा

महिला का आरोप है कि लाइट जलाते ही उसने अपने पति को नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए देखा । उसने तुरंत बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और विरोध किया ।

विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी

महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी या पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा ।

पुलिस जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

घटना के बाद महिला अपनी पुत्री के साथ पुलिस के पास पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ लिखित तहरीर देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ POCSO अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी ।




Rudrapur News, Udham Singh Nagar News, Rudrapur Crime News, POCSO Act Uttarakhand, Minor Girl Assault Case, Uttarakhand Crime News, Rudrapur Police, Uttarakhand Hindi Samachar, उधम सिंह नगर समाचार, रुद्रपुर अपराध समाचार, पॉक्सो एक्ट, नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म प्रयास, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in