• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Friday, 30-October-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : उत्तराखंड में समान वेतन पाने के लिए अब देना होगा एग्जाम ? - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-05 13:20:26
Share Share Share

बड़ी खबर : उत्तराखंड में समान वेतन पाने के लिए अब देना होगा एग्जाम ?


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड जल संस्थान में समान काम , समान वेतन लागू होने की खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाई । प्रबंधन के नए आदेश ने हजारों उपनल कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है । अब समान वेतन का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों को एक महीने के भीतर विभागीय परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा । इस फैसले के बाद प्रदेशभर के उपनल कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है । कर्मचारी संगठनों ने इसे 20 साल से सेवा दे रहे कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं ।

एक महीने में परीक्षा पास करनी होगी , तभी मिलेगा समान वेतन

Advertisement
जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासन के निर्देशों के तहत समान वेतन लागू किया जा रहा है , लेकिन इसके लिए कर्मचारियों को अपने पद के अनुरूप विभागीय परीक्षा देनी होगी । यदि कर्मचारी परीक्षा में सफल नहीं होते हैं तो उन्हें समान वेतन का लाभ नहीं मिलेगा ।

डेटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर स्टेनो तक सभी की होगी परीक्षा

जल संस्थान में उपनल के माध्यम से कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर , स्टेनो , चतुर्थ श्रेणी सहित विभिन्न पदों पर तैनात करीब 150 कर्मचारियों को परीक्षा देनी होगी । डेटा एंट्री ऑपरेटर की कंप्यूटर टाइपिंग की परीक्षा होगी , स्टेनो को शॉर्टहैंड का कौशल साबित करना होगा , अन्य पदों के कर्मचारियों की भी उनके कार्य के अनुसार परीक्षा ली जाएगी । प्रबंधन ने कर्मचारियों को तैयारी के लिए एक महीने का समय दिया है ।

20 साल की नौकरी के बाद परीक्षा ! कर्मचारियों में गहरा आक्रोश

Advertisement
इस आदेश के बाद कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है । मोर्चा के संयोजक नंदलाल जोशी का कहना है कि कार्मिक विभाग के आदेश में कहीं भी विभागीय परीक्षा का उल्लेख नहीं है । उनका कहना है कि दो-दो दशक से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों से अब परीक्षा लेना अनुचित और मानसिक उत्पीड़न है । उन्होंने साफ कहा कि कर्मचारी इस फैसले को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे ।

15 हजार से ज्यादा कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

Advertisement
जानकारी के अनुसार जल संस्थान में 20 हजार से अधिक उपनल कर्मी कार्यरत हैं , जिनमें से 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी समान वेतन के दायरे में आते हैं । ऐसे में यह फैसला बड़ी संख्या में कर्मचारियों को प्रभावित कर सकता है ।

चमोली और रुद्रप्रयाग में भी विरोध के स्वर तेज

संयुक्त मोर्चा जल संस्थान चमोली/रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष गिरीश नेगी और राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र प्रसाद सकलानी ने भी सरकार के फैसले का विरोध किया है । उनका कहना है कि वर्षों से नियमित रूप से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की कार्यक्षमता पहले ही साबित हो चुकी है । ऐसे में समान वेतन के बदले परीक्षा की शर्त लगाना पूरी तरह अनुचित है ।

सरकार की मंशा पर उठ रहे सवाल

Advertisement
कर्मचारी संगठनों का आरोप है कि एक ओर सरकार समान काम के लिए समान वेतन देने की बात कर रही है , वहीं दूसरी ओर परीक्षा की नई शर्त लगाकर कर्मचारियों के सामने नई बाधा खड़ी कर दी गई है । इससे कर्मचारियों में यह संदेश जा रहा है कि समान वेतन के नाम पर नई शर्तें थोपकर लाभ को सीमित करने की कोशिश की जा रही है । हालांकि , इस मुद्दे पर सरकार की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार है ।




उत्तराखंड जल संस्थान, उपनल कर्मचारी, समान काम समान वेतन, समान वेतन परीक्षा, उत्तराखंड उपनल समाचार, जल संस्थान विभागीय परीक्षा, उपनल कर्मचारियों का विरोध, देहरादून न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार, UPNL Employees Uttarakhand, Equal Pay Uttarakhand, जल संस्थान लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड कर्मचारी समाचार, स्टेनो शॉर्टहैंड परीक्षा, डेटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा


Ad

Other Related posts

    हेलीकॉप्टर हादसा : बदरीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी पर क्रैश , सभी 6 सवारों की दर्दनाक मौत ,

    कुमाऊं में हादसा ! सरयू नदी में डूबा 16 साल का हर्षित , घंटों तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग ,

    अजब - गजब चम्पावत : सोशल मीडिया बना सरकारी तंत्र का अलार्म ! चम्पावत में वीडियो वायरल होने पर ही क्यों होती है हलचल ? ,

    चम्पावत : परीक्षा केंद्रों का बड़ा फैसला ! बिनवालगांव में पहली बार बनेगा सेंटर , 26 किमी की दौड़ से मिलेगी मुक्ति ,

    बड़ी खबर : करवा चौथ से पहले गिरधारी लाल साहू को हाईकोर्ट से झटका ,

    चम्पावत : पाटी बाजार में तेज रफ्तार बाइकर्स की खैर नहीं ! थानाध्यक्ष बेलवाल की सख्ती से सुधरने लगी यातायात व्यवस्था ,

    खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक , मृदा स्वास्थ्य पर दिया जोर ,

    दर्दनाक : चम्पावत में दर्दनाक हादसा ! तीन बेटियां और एक बेटा... पिता की मौत से उजड़ गया परिवार ,

    दुःखद : बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत , परिवार में मचा कोहराम ,

    चम्पावत : पाटी क्षेत्र की चरस , दो ग्राम प्रधान सहित पांच गिरफ्तार ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in