• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Friday, 16-October-2026

Home राजनीति

राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-06 12:28:54
Share Share Share

राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं , वैसे-वैसे भाजपा के भीतर टिकटों को लेकर मंथन भी तेज होता दिखाई दे रहा है । पार्टी सूत्रों और राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा इस बार पूरे प्रदेश में जिताऊ और अनुशासित उम्मीदवार के फार्मूले पर आगे बढ़ सकती है । लगातार हार का सामना करने वाले चेहरों और कमजोर प्रदर्शन वाले विधायकों की रिपोर्ट पर भी मंथन होने की चर्चाएं हैं । इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनावी मैदान को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है । राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री एक बार फिर चम्पावत विधानसभा से ही चुनाव लड़ सकते हैं । हालांकि , इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ।

चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट में ब्राह्मण चेहरा ?

Advertisement
यदि मुख्यमंत्री धामी चम्पावत विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं , तो भाजपा के सामने पूरे जिले में जातीय और राजनीतिक संतुलन साधने की चुनौती होगी । राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे में पार्टी लोहाघाट विधानसभा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेल सकती है , जिससे जिले का सामाजिक समीकरण संतुलित रखा जा सके । यही वजह है कि लोहाघाट सीट पर संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के नाम सामने आने लगे हैं ।

सुभाष बगौली का नाम भी चर्चा में

Advertisement
इन्हीं संभावित नामों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बगौली का नाम भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है । लंबे समय से संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े बगौली को पार्टी के अनुभवी और संगठनात्मक पकड़ रखने वाले नेताओं में गिना जाता है ।

संगठन से लेकर सरकार तक निभाए कई अहम दायित्व

Advertisement
सुभाष बगौली का राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव काफी लंबा माना जाता है । उन्होंने भाजपा और विभिन्न संस्थाओं में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं । उनके प्रमुख दायित्वों में -
* दर्जा राज्य मंत्री
* पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा
* आरएसएस द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवक
* मंडी समिति अध्यक्ष, चम्पावत
* दुग्ध संघ अध्यक्ष, चम्पावत
Advertisement
* विभिन्न राज्यों में भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए प्रवासी प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी शामिल हैं । राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि संगठनात्मक अनुभव और लंबे समय तक पार्टी के प्रति सक्रिय भूमिका के कारण उनका नाम संभावित दावेदारों की चर्चाओं में शामिल किया जा रहा है ।

टिकट किसे मिलेगा , फैसला हाईकमान के पाले में

फिलहाल भाजपा ने किसी भी विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है । ऐसे में टिकट को लेकर चल रही तमाम चर्चाएं और दावे अभी राजनीतिक अटकलों के दायरे में हैं । अंतिम निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व और चुनाव समिति ही करेगी । आने वाले महीनों में भाजपा की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी ।

Advertisement

Disclaimer : This report is based on political discussions, public information, and media speculation. No official announcement has been made by the Bharatiya Janata Party (BJP) regarding candidate selection or ticket allocation. The content is intended for informational purposes only and should not be construed as an official confirmation.



Champawat News, Lohaghat News, Uttarakhand BJP News, Pushkar Singh Dhami, Champawat Assembly Seat, Lohaghat Assembly Seat, Subhash Bagoli, BJP Ticket 2027, Uttarakhand Assembly Election, BJP Candidate List, Champawat Politics, Lohaghat Politics, उत्तराखंड हिंदी समाचार, चम्पावत विधानसभा, लोहाघाट विधानसभा, सुभाष बगौली, पुष्कर सिंह धामी, भाजपा टिकट, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027.


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad

Other Related posts

    हलचल : उत्तराखंड से यूपी तक चुनावी हलचल तेज ! 15 दिसंबर के बाद हो सकता है 5 राज्यों के चुनाव का ऐलान ,

    राजनीति : भाजपा को बड़ा झटका ! ऊधम सिंह नगर की दोनों निकाय सीटें कांग्रेस के खाते में ,

    सियासत : जिसने उठाए जनता के सवाल , अब वही लड़ेगा चुनाव ! दरवान रजवार पर यूकेडी का भरोसा ,

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in