• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 29-October-2026

Home देश - दुनियां

ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-06 14:41:20
Share Share Share

ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

झांसी जाते समय हाईवे पर भीषण हादसा , कार के उड़े परखच्चे , दो की मौत और तीन जिंदगी से जूझ रहे ।
उत्तर प्रदेश ( U P ) - माफिया अतीक अहमद के परिवार पर एक और बड़ा दुखद हादसा सामने आया है । अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । इस हादसे में उनके साथ मौजूद सोनू खान ने भी मौके पर दम तोड़ दिया , जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे ।

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार

Advertisement
जानकारी के अनुसार , झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई । टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।

आबान अहमद समेत दो लोगों की मौके पर मौत

Advertisement
हादसे में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद और सोनू खान की मौके पर ही मौत हो गई । कार में कुल पांच लोग सवार थे , जिनमें अहजम पुत्र मोहम्मद फारुख , मोहम्मद जैद पुत्र जावेद अहमद और उमर पुत्र अरसद गंभीर रूप से घायल हो गए । तीनों को तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया , जहां उनका उपचार जारी है ।

झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे

Advertisement
बताया जा रहा है कि अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था । परिवार के सदस्य उसी से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे , लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया ।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

Advertisement
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई , इसकी जांच की जा रही है । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हादसे का प्रमुख कारण मानी जा रही है ।




Atiq Ahmed son Aban Ahmed death, Atiq Ahmed family accident, Aban Ahmed road accident, Jhansi road accident, Ali Ahmed Jhansi Jail, Prayagraj to Jhansi accident, Uttar Pradesh breaking news, अतीक अहमद बेटा आबान अहमद, आबान अहमद सड़क हादसा, झांसी सड़क दुर्घटना, उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार


Ad

Other Related posts

    दुखद : मीना बाजार में झूले से गिरकर युवक की मौत , मचा कोहराम ,

    जिस बिस्कुट को आप खाते हैं और जिस दूध को पीते हो , उसी पर उठे सवाल ! पशु चारे वाले चोकर के इस्तेमाल का आरोप ,

    हड़कंप : IITian बाबा अभय सिंह की मौत की खबर से मचा हड़कंप ! पुलिस ने बताई वायरल दावे की सच्चाई ,

    ख़ामोशी की दहाड़ : सरकार भले विरोध का स्वर दबा दे , मगर दुनिया सुन रही है - अपूर्वानंद ,

    निधन : 75 साल की उम्र में थमा क्रांतिवीर का सफर , 45 मिनट तक चला जिंदगी बचाने का संघर्ष ,

    खौफनाक कांड : पहले हमला... फिर बांधा... आखिर में दोनों को जिंदा जला दिया ,

    बिग ब्रेकिंग : जम्मू - कश्मीर में CISF कैंप के अंदर हड़कंप ! जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां , 4 की मौत ,

    दर्दनाक हादसा : डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर , मां-बेटी समेत चार की मौत ,

    सुहागरात पर दुल्हन ने चार साथियों साथ मिलकर ऐसा किया कि हर कोई रह गया हैरान ,

    सम्मान : फिरोज को विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली संस्था के मंच से मिला सम्मान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in