चम्पावत : सफलता की नई उड़ान ! राजीव नवोदय में योगेश मेमोरियल स्कूल के चार बच्चों का चयन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
देवीधुरा के पब्लिक स्कूल की बड़ी उपलब्धि , राजीव नवोदय में 4 बच्चों का चयन ।
चम्पावत ( Champawat ) - जिले के सीमांत क्षेत्र देवीधुरा स्थित योगेश जोशी मेमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है । विद्यालय के चार बच्चों पूनम , मीनाक्षी , दीपक जोशी एवं वंदना का चयन राजीव नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है । बच्चों की इस सफलता से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है ।हर साल विभिन्न क्षेत्रों में दिखा रहे प्रतिभा
विद्यालय से प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगी एवं प्रवेश परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्र चयनित होकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं । प्रधानाचार्य बृजमोहन जोशी ने बताया कि वर्तमान सत्र में विद्यालय के 15 बच्चों ने सैनिक स्कूल , जवाहर नवोदय , राजीव नवोदय , स्पोर्ट्स कॉलेज सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है ।चार बच्चों के चयन पर प्रतिभा सम्मान समारोह
राजीव नवोदय में चार बच्चों के चयन पर विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस दौरान चयनित बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई । विद्यालय परिवार ने बच्चों की मेहनत और उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया ।शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का हौसला
कार्यक्रम में शिक्षक रणजीत सिंह , प्रमोद कुमार , कृष्ण चंद्र , रमेश , नरेश कुमार , हिमांशु मिश्रा , गीता जोशी , नंदी , रेनू , चित्रा , मीरा और भावना सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा । शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया ।
चम्पावत समाचार, देवीधुरा समाचार, शिव शक्ति पब्लिक स्कूल देवीधुरा, राजीव नवोदय चयन, राजीव नवोदय विद्यालय, पूनम, मीनाक्षी, दीपक जोशी, वंदना, योगेश जोशी मेमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल, बृजमोहन जोशी, उत्तराखंड शिक्षा समाचार, Champawat News, Devdhura News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: