• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Monday, 10-August-2026

Home देश - दुनियां

हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-09 14:06:39
Share Share Share

हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

छत्तीसगढ़ - कोरबा जिले से एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है । यहां खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया । आरोप है कि शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया । पुलिस उसकी तलाश में जुटी है ।

खेत में साथ पहुंचे थे पति-पत्नी , कुछ देर बाद मच गया कोहराम

जानकारी के मुताबिक , बांगो थाना क्षेत्र के ठाड़पखना गांव निवासी गंगोत्री बाई मंझवार (35) शनिवार को अपने पति जगमोहन मंझवार के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी । बताया जा रहा है कि खेत में काम करने के दौरान पति-पत्नी ने शराब का सेवन भी किया । दोपहर के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत से वापस लौट गए । इसके बाद खेत में गंगोत्री बाई और जगमोहन ही मौजूद थे । कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया ।

विवाद बढ़ा तो पति ने पत्नी पर किया हमला

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि जगमोहन ने गंगोत्री बाई के साथ मारपीट शुरू कर दी । आरोप है कि उसने पत्नी को बेरहमी से पीटा , जिससे उसकी मौत हो गई । महिला के चेहरे , सिर और माथे पर चोट के निशान मिले हैं । वारदात की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया ।

हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार

पत्नी की मौत के बाद आरोपी जगमोहन मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना मिलने पर बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया । पुलिस ने आरोपी पति जगमोहन मंझवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।

कई दिनों से चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद

परिजनों के मुताबिक , जगमोहन और गंगोत्री बाई के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था । परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जगमोहन के किसी अन्य महिला से संबंध होने को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था । हालांकि , हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात किन परिस्थितियों में हुई , इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा ।

पुलिस की जांच जारी , आरोपी की तलाश तेज

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है । पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है । साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था ।




छत्तीसगढ़ हत्या मामला, कोरबा हत्या, कोरबा पत्नी की हत्या, पति ने पत्नी को मारा, बांगो थाना हत्या, ठाड़पखना हत्या कांड, गंगोत्री बाई मंझवार हत्या, जगमोहन मंझवार, खेत में पत्नी की हत्या, शराब के नशे में हत्या, पति पत्नी विवाद हत्या, Korba Murder News, Chhattisgarh Crime News, Bango Police, Korba Crime News


Ad

Other Related posts

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड पुलिस के जवान ने छोड़ी नौकरी , जंतर- मंतर से गरजे - अगर हक की आवाज बगावत है , तो मैं बागी हूं ,

    दुःखद : चम्पावत के व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत , नौकरी की तलाश में गए थे शहर ,

    खौफनाक हादसे का वीडियो : चाचा की आंखों के सामने 12 साल के मासूम को जिंदा खींच ले गया खूंखार शिकारी ,

    बड़ी खबर : 19 दिन से अन्न का एक दाना नहीं... फिर भी सरकार खामोश ! सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ रही है लेकिन हौसले बुलंद हैं ,

    दर्दनाक : प्रेमिका से मिलने पहुंचा 17 वर्षीय छात्र ! मां के आते ही मचा हड़कंप , गिरकर दर्दनाक मौत ,

    देश की तरक्की और भाईचारे के लिए उठे हाथ , उर्स में गूंजी दुआएं ,

    राजकीय शोक : जानिए , आज क्यों आधा झुकेगा तिरंगा ? सरकार ने जारी किए निर्देश ,

    दर्दनाक : चम्पावत के पाटी थाना क्षेत्र के युवक का शव रामपुर के रेलवे ट्रैक पर मिला , परिवार ने जताई हत्या की आशंका ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in