उत्तराखंड : आसाराम की परेशानी बनी डीएम की प्राथमिकता , प्रशांत आर्य ने मौके पर ही संभाला मोर्चा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मोरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली की मिसाल पेश की । रास्ते में एक ग्रामीण की समस्या सुनने के लिए उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और मौके से ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए ।लंबे समय से अटका था अनुदान का मामला
मोरी दौरे के दौरान स्थानीय निवासी आसाराम ने डीएम को बताया कि होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के तहत मिलने वाला अनुदान लंबे समय से लंबित है । बैंक और कागजी औपचारिकताएं पूरी न होने से उसे आर्थिक सहायता का लाभ नहीं मिल पा रहा था ।डीएम ने फोन पर अफसरों की ली क्लास
ग्रामीण की समस्या सुनते ही डीएम ने संबंधित बैंक अधिकारी और जिला पर्यटन विकास अधिकारी से फोन पर वार्ता की । उन्होंने बैंक संबंधी औपचारिकताओं और जरूरी कागजी कार्रवाई को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए , ताकि पात्र लाभार्थी को समय पर योजना का लाभ मिल सके ।जनहित के मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं
डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए । पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर मिले , इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए । ग्रामीण की समस्या पर मौके से ही हुई कार्रवाई के बाद आसाराम को अब अपने लंबित अनुदान प्रकरण के जल्द निस्तारण की उम्मीद जगी है ।
उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य, मोरी डीएम दौरा, उत्तरकाशी समाचार, होम स्टे योजना उत्तराखंड, ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना, पर्यटन अनुदान उत्तराखंड, आसाराम समस्या, जिलाधिकारी उत्तरकाशी, उत्तराखंड पर्यटन योजना, Uttarkashi News
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: