गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
छत्तीसगढ़ - इरागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पड्डे के जंगल में गौहत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार , आरोपी मौके पर गाय को काटकर उसकी चमड़ी निकाल रहे थे ।सूचना मिलते ही जंगल में पहुंची पुलिस
पुलिस को घटना की सूचना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिली थी । सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम पड्डे के जंगल क्षेत्र में पहुंची , जहां छह लोग कथित रूप से गाय को काटते और उसकी चमड़ी निकालते मिले । पुलिस ने सभी को मौके से हिरासत में ले लिया ।शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने का दावा
प्रारंभिक पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया है कि शोक कार्यक्रम के लिए मांस तैयार करने के उद्देश्य से गौहत्या की गई थी । पुलिस अब घटना के पीछे की पूरी वजह और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है ।आरोपियों से पूछताछ , साक्ष्य जुटा रही पुलिस
एसडीओपी अरुण कुमार नेताम के अनुसार , सभी छह आरोपियों से पूछताछ जारी है । पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं । जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
कोंडागांव गौहत्या मामला, छत्तीसगढ़ गौहत्या, इरागांव थाना, छह आरोपी गिरफ्तार, ग्राम पड्डे, गौहत्या केस, छत्तीसगढ़ पुलिस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल