हड़कंप : चमोली में निर्माणाधीन टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप , 13 लोग सुरक्षित रेस्क्यू
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है । सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान की कमान संभालते हुए लगातार निगरानी कर रहे हैं ।टनल में फंसे 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
टनल में मलबा और पानी भरने के बाद कई लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मिली । अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है । वहीं , टनल के भीतर फंसे शेष लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है ।मौके पर SDRF-NDRF समेत कई एजेंसियां
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ , एनडीआरएफ , पुलिस , आईटीबीपी , सेना और अन्य संबंधित टीमें मौके पर तैनात हैं । रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रही हैं ।डीएम खुद मौके पर , हर गतिविधि पर नजर
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली । उन्होंने बचाव अभियान में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतते हुए सभी टीमों को पूरी तत्परता , आपसी समन्वय और सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करने के निर्देश दिए हैं ।लगातार जुटाए जा रहे जरूरी संसाधन
प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर आवश्यक संसाधन और बचाव उपकरण जुटाए जा रहे हैं । टनल के भीतर की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और रेस्क्यू अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है । उत्तराखंड हिंदी समाचार की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है । रेस्क्यू अभियान से जुड़ा हर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आते ही पाठकों तक पहुंचाया जाएगा ।
चमोली टनल हादसा, चमोली टनल में मलबा, पीपलकोटी टनल हादसा, मायापुर टनल हादसा, THDC टनल, चमोली रेस्क्यू ऑपरेशन, टनल में फंसे लोग, SDRF NDRF रेस्क्यू, चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार, उत्तराखंड टनल हादसा, चमोली लेटेस्ट न्यूज, Uttarakhand Tunnel Accident, Chamoli Tunnel Rescue
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: