दर्दनाक चमोली टनल हादसा : घायलों से मिले सीएम धामी , बोले- हर श्रमिक को सुरक्षित निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया । इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर रेस्क्यू किए गए घायल श्रमिकों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना ।घायल श्रमिकों से जाना स्वास्थ्य का हाल
मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली । उन्होंने चिकित्सकों से भी अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे । उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने को भी कहा ।हर व्यक्ति की जान हमारे लिए बेहद कीमती
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान सरकार के लिए बेहद कीमती है । उपलब्ध सभी संसाधनों का इस्तेमाल रेस्क्यू अभियान में किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और बचाव अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी ।परिजनों को सूचना देने के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत
सीएम धामी ने बताया कि प्रभावित श्रमिकों के परिजनों को समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से स्वयं बातचीत की है । वहीं , टनल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं ।अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस दौरान बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला , जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट , अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश , मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव पाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
चमोली टनल हादसा, मायापुर पीपलकोटी टनल हादसा, THDC टनल हादसा, पुष्कर सिंह धामी, चमोली रेस्क्यू ऑपरेशन, गोपेश्वर जिला अस्पताल, टनल में फंसे श्रमिक, उत्तराखंड टनल हादसा, चमोली दुर्घटना, THDC Vishnugad Pipalkoti
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: