• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Friday, 21-August-2026

Home राजनीति

राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2026-08-14 17:47:41
Share Share Share

राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत से सूरज लडवाल की रिपोर्ट
अधिवेशन में गूंजा संगठन विस्तार का संकल्प , हर ब्लॉक में नियुक्त होंगे पदाधिकारी ।
चम्पावत ( Champawat ) - 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं , उत्तराखंड की सियासत में तैयारियों का पारा भी चढ़ने लगा है । सियासी दल संगठन मजबूत करने में जुटे हैं और इसी कड़ी में यूकेडी ने चम्पावत में अपने कुनबे को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है । उत्तराखंड क्रांति दल ने चम्पावत जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है । लोहाघाट नगर पालिका सभागार में जिला अधिवेशन आयोजित कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई । अधिवेशन जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ ।

पिथौरागढ़ से पहुंचे पर्यवेक्षक , वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद

अधिवेशन में पिथौरागढ़ से पर्यवेक्षक के रूप में जगत सिंह मेहता शामिल हुए । कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महामंत्री रमेश सिंह ने किया । मंच पर यूकेडी चम्पावत के मार्गदर्शक मंडल से गिरधर अधिकारी और भुवन खर्कवाल के साथ उत्तराखंड के संयुक्त मंत्री गणेश उप्रेती और नारायण सिंह मौजूद रहे । जिले के विभिन्न ब्लॉकों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अधिवेशन में संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की ।

राजेंद्र पुनेठा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी

अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई । इसमें राजेंद्र पुनेठा ( राजू भैय्या ) को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है । वहीं रमेश बिष्ट को महामंत्री नियुक्त किया गया । नई कार्यकारिणी में शिवराज बोहरा , मनोज जोशी और नारायण सिंह फर्त्याल को उपाध्यक्ष तथा पूरन सिंह रावत को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।

हर ब्लॉक तक संगठन पहुंचाने की तैयारी

यूकेडी ने अब चम्पावत जिले में संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है । पार्टी पदाधिकारियों का कहना है - हर ब्लॉक में पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे , जिससे पार्टी के प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप दिया जा सके । अधिवेशन में कार्यवाहक अध्यक्ष के प्रस्ताव को भी पारित किया गया । आने वाले समय में चम्पावत जिले में इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी ।

नए नेतृत्व में संगठन विस्तार पर नजर

राजेंद्र पुनेठा के नेतृत्व में अब जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा । पार्टी की कोशिश जिले के सभी ब्लॉकों में मजबूत सांगठनिक ढांचा खड़ा करने की है । ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन को यूकेडी के चम्पावत में नए सिरे से संगठन खड़ा करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है । अधिवेशन में हरीश अधिकारी , ललित पालीवाल , पूरन रावत , नीरज बिष्ट , धीरज लडवाल , प्रहलाद सिंह बिष्ट , मोहन सिंह, मोहन सिंह मेहता , गिरीश राय , दीवान सिंह , लोक सिंह बिष्ट , बसंत सिंह बिष्ट , राजेंद्र सिंह बिष्ट , मनोज सिंह बिष्ट , बलवंत बिष्ट सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




उत्तराखंड क्रांति दल, UKD Champawat, चम्पावत यूकेडी अधिवेशन, राजेंद्र पुनेठा, यूकेडी जिला अध्यक्ष चम्पावत, उत्तराखंड क्रांति दल चम्पावत, लोहाघाट यूकेडी, चम्पावत समाचार, उत्तराखंड हिंदी समाचार


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad

Other Related posts

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

    चम्पावत : कांग्रेस संगठन में जिला सचिव बनने पर आशीष बिष्ट ने जताया आभार , पाटी में कार्यकर्ताओं में खुशी ,

    बड़ी खबर : चम्पावत कांग्रेस में 51 पदाधिकारियों की टीम घोषित ! जानिए किसकी हुई एंट्री ? सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in