वीडियो : हल्द्वानी में सरेआम गुंडागर्दी ! बेल्ट लहराते युवकों ने बच्चे को बनाया निशाना
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नैनीताल ( Nainital ) - जिले की हल्द्वानी की सड़क पर बेल्ट लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाना युवकों को भारी पड़ गया । हल्द्वानी के दो नहरिया रोड पर बाइक सवार युवकों ने सरेआम हुड़दंग मचाते हुए एक बच्चे पर भी बेल्ट से हमला कर दिया । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया ।सड़क पर बेल्ट लहराकर मचाया आतंक
वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने कसा शिकंजा
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान कर दबिश दी । पुलिस ने सीतेश आर्य (25) , गोपाल आर्य (30) , कुणाल बिष्ट (22) और विशाल कुमार (27) को गिरफ्तार किया । इनमें सीतेश के खिलाफ शराब के नशे में वाहन चलाने के मामले में भी कार्रवाई की गई है ।दो नाबालिग भी संरक्षण में
बिना नंबर की बाइक भी सीज
हुड़दंग में इस्तेमाल दोनों मोटरसाइकिलों को पुलिस ने सीज कर दिया । इनमें एक बिना नंबर प्लेट की सीडी डीलक्स और दूसरी बुलेट मोटरसाइकिल शामिल है ।पुलिस के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
यूट्यूब पर देखें - https://youtube.com/shorts/lxvBRGUTZwc?si=JrMFYPEwez7Wl_P-
फेसबुक पर देखें - https://www.facebook.com/share/v/1DBWirHvH2/
हल्द्वानी बेल्टबाज युवक, हल्द्वानी वायरल वीडियो, दो नहरिया रोड घटना, नैनीताल पुलिस कार्रवाई, हल्द्वानी पुलिस, बेल्ट से बच्चे पर हमला, हल्द्वानी हुड़दंग, नैनीताल न्यूज, उत्तराखंड हिंदी समाचार